BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बारिशों में कपड़ों से आने वाली Smell से न हों परेशान, ये 5 उपाय आएंगे काम

बारिशों में कपड़ों से आने वाली Smell से न हों परेशान, ये 5 उपाय आएंगे काम
Share

बारिश का मौसम जहां एक ओर गर्मी से राहत दिलाता है, वहीं दूसरी ओर परेशानियां भी बढ़ा देता है. बारिश के दिनों में हर चीज को एक खास केयर की जरूरत होती है. फिर चाहे वो आपका घर हो या कार या फिर आपके कपड़े. जी हां, बारिश के दिनों में कपड़ों में से आने वाली स्मैल आम बात है. लेकिन अकसर लोगों को इससे बाहर निकलने का रास्ता नहीं दिखता है. ऐसे में आज हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसे टिप्स जिसे अपनाकर आप बारिशों में कपड़ों से आने वाली सीलन की बदबू को मिनटों में दूर कर सकते हैं. दरअसल, बारिश के दिनों में सूरज देवता बिल्कुल नदारद हो जाते हैं. ऐसे में मौसम में नमी मौजूद होने के कारण वह पूरी तरह से सूख नहीं पाते और कपड़ों में भी नमी रह जाती है. इससे कपड़ों में बैक्टीरिया पैदा होने लगते हैं, जो स्मैल का कारण बनते हैं. ऐसे में कपड़ों से आने वाली नमी की स्मैल को दूर करना बेहद जरूरी हो जाता है, क्योंकि ये स्मैल इतनी तेज होती है कि इसे डियोड्रेंड या पाउडर से दबाना पाना भी मुश्किल हो जाता है.


आइए डालते हैं कि ऐसे ही कुछ टिप्स पर नजर, जिन्हें अपनाकर आप कपड़ों की बदबू को पल में दूर कर सकते हैं-


1. सिरका है आसान उपाय (vinegar use)-

बारिश के दिनों में कपड़ों में आने वाली नमी की स्मैल से सभी परेशान हैं. हर कोई इससे निजात के ऑप्शन ढूंढ रहा है. तो हम आपको बता दें कि कपड़े धोने के बाद 2 बड़े चम्मच सिरका को आधी बाल्टी पानी में डालकर मिलाएं और कपड़ों को 10 मिनट तक इसमें डूबा कर छोड़ दें. अब कपड़ों को निचोड़ कर सूखा दें. सिरका जादू की तरह काम करेगा. सिरका कपड़ों में नमी की स्मैल न होने में मदद करेगा.

2. बेकिंग सोडा है कमाल (baking soda use)-

बेकिंग सोडा एक ऐसी चीज है जो घरों में आमतौर पर आसानी से मिल जाती है. ऐसे में कपड़े धोते समय थोड़ा सा बेकिंग सोडा आप डिटर्जेंट के साथ ही डाल दें. फिर देखें कमाल कपड़ों में से स्मैल एकदम छूमंतर हो जाएगी.

3.नींबू का रस भी कारगार (lemon juice)-
कपड़ों को स्मैल से बचने के लिए नींबू का रस भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए कपड़े धोते समय थोड़ा-सा नींबू का रस बाल्टी या मशीन में डाल दें. इससे कपड़ों में से ताजी खुशबू आएगी. नींबू कपड़ों में नमी की स्मैल को पनपने नहीं देगा.


4. हैंगर में सूखाए कपड़े-
बारिश के दिनों में सूरज देवता के दर्शन नहीं होते. ऐसे में पूरा दिन बारिश होने के कारण लोग बाहर छत पर कपड़े नहीं सूखा पाते. कपड़ों में सही से हवा आर-पार न हो पाने के कारण उन में नमी रह जाती है. इसलिए अगर आप कमरों में या गैलरी में कपड़े सूखा रहे हैं, तो कोशिश करें कि सभी कपड़े हैंगर में लटके हों. इससे कपड़ों में से हवा बीच से आर-पार होती रहेगी और कपड़ों में नमी नहीं हो पाएगी.


5. प्रेस करके रखें कपड़े-
अगर बारिश की झड़ी लगी हुई है और आपके कपड़े पूरी तरह से बिल्कुल नहीं सूख रहे तो इसका एक और उपाय ये है कि आप कपड़ों को प्रेस करके ही अलमारी में रखें. प्रेस से कपड़ों में बची हुई नमी खत्म हो जाएगी और स्मैल होने का सवाल ही नहीं रहेगा.

 


Share

Leave a Reply