नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

भूल कर भी ना करे यह app डाउनलोड,वरना हो सकता है आपके भी बैंक खाते से पैसे पार

 भूल कर भी ना करे यह app डाउनलोड,वरना हो सकता है आपके भी बैंक खाते से पैसे पार
Share

खुद को बजाज फाइनेंस का आफिसर बताकर दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी से एक लाख 20 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। ठग ने कार्ड बनाने का झांसा देकर कर्मचारी के मोबाइल पर एनीडेस्क नाम का एप डाउनलोड करा दिया। इसके बाद उसके खाते से रुपये पार हो गए। मामले में सिविल लाइन पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सकरी के ग्राम हांफा निवासी रमेश उपाध्याय पिता रामकुमार उपाध्याय कोषलेखा एवं पेंशन विभाग में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी है।
उसे 23 अक्टूबर को मोबाइल नंबर 9709473331 से फोन आया। फोन करने वाले युवक ने खुद को बजाज फाइनेंस का आफिसर बताया। इसके बाद रमेश को कंपनी का कार्ड दिलावने का झांसा दिया। इसके लिए ठग ने एनीडेस्क नाम का एप डाउनलोड करने के लिए कहा। रमेश ने तत्काल अपने मोबाइल पर एप डाउनलाउड कर लिया। इसके बाद अपने खाते की जानकारी भी डाल दी। कुछ ही देर में उसके बैंक खाते से एक लाख 20 हजार रुपये पार हो गए। इसके बाद युवक ने फोन काट दिया। ठगी का एहसास होने के बाद रमेश ने इसकी शिकायत सिविल लाइन पुलिस से की। जांच के बाद मामले में बुधवार को अपराध दर्ज किया गया है।

एक साथ दो कार्ड रखने का झांसा

फोन करने वाले युवक ने बड़ी चालाकी से पीड़ित को झांसे में लिया। पीड़ित ने बता दिया था कि उसके पास बजाज फाइनेंस का कार्ड पहले से है। ऐसे में युवक ने कहा कि एक साथ बजाज के दो कार्ड रख सकते हो। इसमे क्रेडिट लिमिट काफी बढ़ जाएगी। इसके लिए किसी तरह का प्रोसिसिंग चार्ज नहीं लगेगा।

Share

Leave a Reply