BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

गर्भावस्था में भूलकर भी न करें ये 5 गलतियाँ, वरना पड़ सकते हैं बड़ी मुश्किल में, जाने कैसे

गर्भावस्था में भूलकर भी न करें ये 5 गलतियाँ, वरना पड़ सकते हैं बड़ी मुश्किल में, जाने कैसे
Share

गर्भावस्था में अक्सर महिलाओं को अपना और भ्रूण की सेहत का ज्यादा ख्याल रखना होता है. लेकिन ज्ञान की कमी होने के कारण अकसर महिलाएं कुछ ऐसी गलतियां कर देती हैं, जिसके कारण उनकी सेहत और उनके बच्चे की सेहत दोनों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है. आपको बता दें कि छोटी सी लापरवाही बड़ी समस्या पैदा कर सकती है. ऐसे में महिलाओं को पता होना चाहिए कि प्रेगनेंसी के दौरान किन गलतियों से दूर रहना जरूरी है. आज का हमारा लेख इसी विषय पर है. आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे की प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को किन गलतियों को करने से बचना चाहिए.

प्रेगनेंसी के दौरान किन गलतियों को करने से बचें
1  अकसर महिलाएं गलत तरीके से सोने या बैठने के कारण कमर दर्द, गर्दन का दर्द, पैरों दर्द आदि का सामना करती हैं. ऐसे में महिलाओं को प्रेगनेंसी के दौरान अपने पोश्चर पर ध्यान देना चाहिए.

2   कुछ महिलाओं की आदत होती है कि वे नेट से पढ़कर या किसी के कहने पर दवाइयों का सेवन करना शुरू कर देती हैं, जिससे रिएक्शन हो सकता है. ऐसे में बता दें कि सेल्फ मेडिकेशन करने से बचें.

3  प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को गलत फुटवियर का चुनाव करने से भी बचना चाहिए. इनके कारण पैरों में सूजन, दर्द, फुट कॉर्न की समस्या आदि का सामना करना पड़ सकता है. साथ ही हील पहनने के कारण महिलाओं का बैलेंस भी बिगड़ सकता है.

4  प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को लगता है कि वे अगर ज्यादा काम करेंगी तो इससे बच्चे की सेहत पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है. लेकिन बता दें कि प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को अपनी मांसपेशियों को लचीला रखने के लिए साथ ही ब्लड प्रेशर को कंट्रोल और स्ट्रेस को दूर रखने के लिए थोड़ा थोड़ा काम करना बेहद जरूरी है.

5  प्रेगनेंसी के दौरान अक्सर महिलाएं अपने बढ़ते वजन से इतना परेशान रहती हैं कि वे अपनी डाइट में जरूरी चीजों को नहीं जोड़तीं और ना ही वह सही प्रकार से भोजन करती हैं. इसके कारण भी शिशु की सेहत पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है और शिशु को जरूरी पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं. ऐसे में महिलाओं को प्रेगनेंसी के दौरान संतुलित भोजन के साथ-साथ जरूरी विटामिंस, कैल्शियम, आयरन आदि एक्सपर्ट की सलाह पर सेवन करना चाहिए. तेल और घी का अधिक मात्रा में सेवन ना करें. साथ ही स्ट्रीट फूड का सेवन करने से बचें. रेडी टू ईट चीजों का सेवन करने से भी बचें. पेस्ट्री, बिस्केट, मैदा, चीनी आदि को भी अपनी डाइट से निकालें.

 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की just36news.com पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.


Share

Leave a Reply