BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

पार्टनर से लड़ते वक्त गुस्से में गलती से भी ना कहें ऐसी बातें, रिश्ते में आ सकती है खटास

पार्टनर से लड़ते वक्त गुस्से में गलती से भी ना कहें ऐसी बातें, रिश्ते में आ सकती है खटास
Share

Never say these things to your partner: हमने अक्सर देखा है की जब भी पार्टनर से लड़ाई होती है तो लोग एक दूसरे को बहुत कुछ कड़वा बोल देते हैं. इन बातों पर उस समय हमारा ध्यान नहीं जाता पर कभी-कभी गुस्से में बोले गए कुछ शब्द बाद में गंभीर रूप ले लेते है. यह रिश्ते में बिखराव की वजह बन जाते है. आपकों हमेशा इस बात का ध्यान रखना चाहिए की गुस्से में इन चीजों को कभी ना बोले वरना यह अपके रिश्ते में कड़वाहट और तनाव की वजह बन सकता है. पार्टनर से यह 4 बातें ना बोले यही आपके रिश्ते के लिए बेहतर होगा-
1. मैंने आजतक तुम्हारे लिए ये सब किया
अक्सर देखा गया है कि जब भी पति-पत्नी या पार्टनर के बीच लड़ाई होती है तो वह गुस्से में एक दूसरे के लिए किए गए कामों को गिनाने लगते है. वह सामने वाले के लिए कितना किया है या क्या किया है यह सब गुस्से में बोल देते है. ऐसा करना रिश्ते के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं होता. अगर आपने किसी के लिए कुछ किए और बाद में उसे सुना दिया तो उसका कोई अर्थ नहीं रह जाता. पार्टनर बाद में आपको इस बात पर ताना दे सकता है. ऐसी बाते रिश्ते में कड़वाहट पैदा कर देती हैं.
2. तुमसे शादी करके गलती कर दी
कई बार लोग लड़ाई में एक दूसरे पर दोषारोपण करते वक्त यह कह देते है कि तुमसे शादी नहीं करनी चाहिए थी. ऐसी बातें रिश्ते में दरार पैदा कर देती है और आपके पार्टनर के दिल को ठेस पहुंचाती है. ऐसा बार-बार बोलने से बात और बिगड़ जाती है और बाद में बात सुलझ नहीं पाती है. कभी भी ऐसी बात ना बोले जिससे बाद में आपकों पछताना ना पड़े.
3. घर छोड़कर मैं जा रही हूं/ रहा हूं
लड़ाई होने पर अक्सर यह देखा गया है कि लोग गुस्से में घर छोड़ने की बात करते है. ऐसा करना बिल्कुल भी ठीक नहीं है. ऐसा करना अपनी जिम्मेदारियों से भागने जैसा है. पति या पत्नी दोनों को ही यह बात बोलने से बचना चाहिए वरना बाद में रिश्ते मे तनाव और बढ़ सकता है.
4. मुझे पहले से पता था की तुम ऐसे हो
चाहें आपको अपने पार्टनर पर कितना भी गुस्सा आ जाए पर आपको इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि आप ऐसा ना बोले की जैसे बाद होने वाली चीजों का अनुमान आपकों पहले से ही था. ऐसा बोलने से आपके पार्टनर को यह लग सकता है कि वो आप पर आंख बंद कर विश्वास कर रहा था पर आप उसे जज कर रहे थे. लड़ाई खत्म होने के बाद भी उसे लगेगा की आप उसे जज करते है और वो आपकों अपने दिल की बात खुल कर नहीं बोल पाएगा.

 


Share

Leave a Reply