लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

हमारी मांगो को ताकत से मत रोको, नही तो जनता सड़को पर उतर जाएगी : बृजमोहन अग्रवाल

हमारी मांगो को ताकत से मत रोको, नही तो जनता सड़को पर उतर जाएगी : बृजमोहन अग्रवाल
Share

रायपुर: भाजपा रायपुर जिला ने पूर्व में दी चेतावनी के अनुसार बुढ़ापारा में धरना दिया उसके पश्चात पुरानी बस्ती थाने का घेराव करने कूच किया।


भाजपा ने कल पुरानी बस्ती थाने में आवेदन देकर धर्मांतरण करने वाले व संविधान को जला देने की बात करने वाले लोगों पर खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी। साथ ही आज सुबह 11:00 बजे तक का समय देकर एफआईआर दर्ज न होने पर बुढ़ापारा धरना स्थल में धरना देने व उसके पश्चात पुरानी बस्ती थाना घेराव की चेतावनी दी थी। परंतु शासन में हठधर्मिता दिखाते हुए दोषी व्यक्तियों के खिलाफ अपराधिक मामले दर्ज नहीं किए और लोकतंत्र की आवाज कुचलने की कोशिश के तहत थाने के रास्ते मे सैकड़ो बल तैनात कर बेरिकेटिंग कर दी। इसके विरोध में हजारों की संख्या में भाजपाइयों ने धरना दिया।

धरना स्थल पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि हमने अयोध्या में सदियों से चल रही इतिहास की गलतियों को सुधारते हुए राम मंदिर निर्माण प्रारम्भ कर दिया है। तो हम छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार को वैसी गलतियां करने नही देंगे। अब कोई भी हमारे धर्म पर अतिक्रमण का प्रयास करेगा तो उसे बर्दाश्त नही करेंगे। उन्होंने कहा कि निरंकुश शासन कार्यकर्त्ता को जेल में डाल सकती पर उसके धर्म को उसके उत्साह को बांध नही सकती।

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा हम अभी आवेदन दे रहे है ये हमारी लोकतंत्र में आस्था का प्रतीक है। इसे ताकत से मत रोको। नही तो जनता सड़को पर उतर जायेगी और तुम्हारे दमन के बावजूद धर्म और सत्य की लड़ाई जीतेंगी।

पूर्व मंत्री और भाजपा प्रवक्ता राजेश मूणत ने कहा कि सरकार संविधान की सपथ लेकर कहते है कि सब वर्ग हमारा है। जब भाजपा के लोग कहते है कि धर्मांतरण हो रहे है। तब ये भाजपाईयो पर ही FIR दर्ज करती है मैं पूछता हूं कि क्या हिन्दू वर्ग आप का अपना नही है ? क्या कॉंग्रेस में मौजूद हिन्दुओ की आत्मा सो गई है।

हम थाने में आवेदन देना चाहते है। कांग्रेस सरकार पुलिस को आगे करके हमारे मौलिक अधिकारों पर हमला करते हुए चीन की दीवार खड़ी कर देती है। उन्होंने शासन को चुनौती देते हुए कहा कि कितने थानों के सामने चीन की दीवार बनाओगे। कहां-कहां धर्मांतरण करने वालों को संरक्षण दोगे। भाजपाइयों के हिम्मत के पहाड़ के सामने यह सारे दीवार छोटे पड़ जाएंगे।

उन्होंने कहा आज कुमार दिलीप सिंह जूदेव को याद करने का समय है । अब हम न केवल धर्मांतरण रोकेंगे बल्कि अपने भटके भाइयो को भी वापस लाएंगे।


धरना और घेराव का नेतृत्व करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी ने कहा किस गुप्त एजेंडे से ये सरकार धर्मांतरण को बढ़ावा दे रही है। आखिर राज्य सरकार अपने केंद्रीय नेतृत्व के किस `पथ` से आदेश लेकर धर्मपरिवर्तन करने वाले अपराधियो को बचा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा बहुत जल्दी धर्म संसद बुला कर इस आंदोलन को विस्तार देगी । भाजपा इस सरकार के धर्म परिवर्तन वाले आचरण को प्रत्येक गणेश उत्सव ,दुर्गोत्सव सहित सभी सामाजिक मंच तक पहुंचा कर इसके खिलाफ जन जागरण अभियान चलाएंगे।

धरने के संयोजन जिला महामंत्री ओंकार बैस ने किया
धरने को पूर्व विधायक नंदे साहू, निगम नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे, नवीन मार्कण्डेय, भाजयुमो अध्यक्ष अमित साहू, अशोक पांडेय,सच्चिदानंद उपासने, ओंकार बैस, रमेश सिंह ठाकुर, प्रफुल विश्वकर्मा,मीडिया प्रभारी अनुराग अग्रवाल, अमरजीत छाबड़ा, मंडल अध्यक्ष अनूप खेलकर, प्रवीण देवड़ा, अनिल सोनकर, रविन्द्र ठाकुर, होरीलाल साहू, सचिन मेघानी,अमित मैसेरी, विश्वदिनी पांडेय, नवीन शर्मा ने संबोधित किया।

तत्पश्यात बृजमोहन अग्रवाल, राजेश मूणत,जिलाध्यक्ष श्रीचन्द सुन्दरनी के नेतृत्व में रायपुर जिला के हज़ारों कार्यकर्ताओ ने थाने घेरने के लिए कूच किया। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता सत्यम दुबा,योगी अग्रवाल, बजरंग खंडेलवाल, आशु चंद्रवंशी, श्यामा चक्रवर्ती, अमरजीत छाबड़ा, ललित जैसिंघ, रमेश मिर्घनी, जिला मंत्री मुरली शर्मा, खेम सेन, अकबर अली, गोपी साहू,राजीव मिश्रा, हरीश ठाकुर,मनोज वर्मा,मृत्युंजय दुबे,राजियत ध्रुव, राजेश पांडेय, रोहित साहू, भाजयुमो जिलाध्यक्ष गोविंद गुप्ता,अर्पित सूर्यवंशी , सावित्री जगत,वंदना मुखर्जी सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, पार्षद, मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष व संयोजक के साथ हजारों की संख्या में कार्यकर्ता व आम नागरिकों ने भाग लिया।


Share

Leave a Reply