BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

कार्तिक पूर्णिमा के दिन जरूर करें ये 10 कार्य, घर होगा देवी लक्ष्मी का आगमन

कार्तिक पूर्णिमा के दिन जरूर करें ये 10 कार्य, घर होगा देवी लक्ष्मी का आगमन
Share

आज शुक्रवार, 19 नवंबर 2021 को कार्तिक पूर्णिमा (kartik Purnima) का पर्व मनाया जाएगा। यह पर्व कार्तिक शुक्ल पूर्णिमा के दिन आता है। भगवान शिव ने इसी दिन त्रिपुरासुर नामक असुर का संहार किया था, इसी वजह से इसे त्रिपुरी पूर्णिमा के नाम से जाना जाता हैं। इसका अन्य नाम गंगा स्नान भी है। इस खास अवसर पर नदी स्नान, दीपदान, पूजा-आरती, हवन तथा दान का बहुत महत्व माना गया है।
कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा नदी में स्नान करने से पूरे वर्ष स्नान करने का फल भी मिलता है। इस तिथि पर किसी भी व्यक्ति को बिना स्नान किए नहीं रहना चाहिए, ऐसी मान्यता है। इसी दिन सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी का जन्म हुआ था। यह दिन प्रकाशोत्सव पर्व के रूप में मनाया जाता है।

आइए जानें आज के दिन क्या-क्या कार्य करें-

1. इस दिन पूरे घर की साफ-सफाई करें, घर को गंदा बिल्कुल ना रखें, मान्यतानुसार ऐसा करने से घर में धन की देवी मां लक्ष्मी जी का आगमन होता है।

2. कार्तिक पूर्णिमा के दिन घर के द्वारों को पुष्पमालाओं से सजाएं।

3. घर के द्वार के सामने स्वास्तिक बनाएं।

4. कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी का पूजन करें।
5. इस दिन संभव हो तो चावल, शकर और दूध का दान अवश्य करें अथवा थोड़ी मात्रा में इन्हें नदी में बहाने से भी अक्षय पुण्यफल की प्राप्ति होती है।

6. कार्तिक पूर्णिमा पर चांद के दर्शन जरूर करें और मिश्री से बनी खीर का भोग अवश्य चढ़ाएं।

7. कार्तिक पूर्णिमा पर नदी में दीपदान करें। अगर किसी कारणवश आप नदी में दीपदान नहीं कर सकते हैं, तो आसपास के मंदिर में दीपदान अवश्य करें।
8. मान्यतानुसार इस दिन गौ दान करने से अनंत पुण्यदायी फलों की प्राप्ति होती है।

9. इस दिन घर में दीप जलाने का भी विशेष महत्व होता है। इससे घर की सभी परेशानियां दूर होकर सुखों का वास होता है।

10. इस दिन किया गया गंगा स्नान आपको विशेष फल की प्राप्ति कराता है, मान्यतानुसार इस दिन आकाश से अमृत वृष्टि होती है और इसी अमृत को पाने के लिए लाखों भक्त तीर्थ स्नान करने आते हैं।

 


Share

Leave a Reply