BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

रोजाना सुबह के समय करें ये एक्सरसाइज, मिलेंगे कई स्वास्थ्य लाभ

रोजाना सुबह के समय करें ये एक्सरसाइज, मिलेंगे कई स्वास्थ्य लाभ
Share

कई अध्ययनों में इस बात का जिक्र मिलता है कि सुबह के समय की गई एक्सरसाइज के कारण व्यक्ति खुद को तरोताजा और ऊर्जा से भरपूर महसूस करता है। वहीं, विशेषज्ञों के मानें तो सुबह के समय एक्सरसाइज करने से शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक स्वास्थ्य को भी कई तरह के लाभ मिलते हैं। आइए आज हम आपको कुछ आसान मॉर्निंग एक्सरसाइज के बारे में बताते हैं, जो आपको कई तरह के स्वास्थ्य लाभ प्रदान कर सकती हैं। 

कैट कैमल स्ट्रेच एक्सरसाइज
इस एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले एक्सरसाइज मैट पर घुटनों को टेक के अपने दोनों हाथों को जमीन पर रख लें। अब सांस लेते हुए कमर को नीचे की ओर करें और गर्दन को ऊपर उठाएं। कुछ सेकंड इस अवस्था में बने रहें। इसके बाद सांस छोड़ते हुए रीढ़ को ऊपर करें और गर्दन को नीचे की ओर झुकाएं। एक से दो मिनट तक इस एक्सरसाइज को इसी तरह दोहराते रहें, फिर धीरे-धीरे सामान्य हो जाएं। 
पैदल चलना
नियमित रूप से कुछ मिनट पार्क या फिर गलियों में पैदल चलना विभिन्न स्वास्थ्य लाभ प्रदान कर सकता है। इससे आपकी हड्डियों में मजबूती और मांसपेशियों में लचीलापन आ सकता है। वहीं, हृदय को स्वस्थ रखने और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में भी यह काफी मददगार है। अगर आप नियमित रूप से अपनी गति में वृद्धि करते है तो ही आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि आप दौडऩा शुरू कर दें। 
लंज एक्सरसाइज
सबसे पहले जमीन पर सीधे खड़े होकर अपने दाएं पैर को आगे बढ़ाएं और उसको घुटनों से मोड़ते हुए 90 डिग्री का कोण बनाएं। अब बायां पैर पीछे के ओर सीधा करें और दोनों पैरों के बीच में कम से कम दो-तीन फीट की दूरी कायम करें। कुछ सेकेंड इसी स्थिति में रहने के बाद खुद को ऊपर की ओर उछालें। इससे आप प्रारंभिक स्थिति में आ जाएंगे। इसे रेप्स कहते हैं। इसी तरह दोनों पैर से 12-15 रेप्स करें। 
जंपिंग जैक एक्सरसाइज
जंपिंग जैक एक्सरसाइज करने के लिए सबसे पहले जमीन पर सावधान मुद्रा में खड़े हो जाएं, फिर पैरों को अपने कूल्हों की चौड़ाई के बराबर खोलें। इसके बाद कूदें और इस दौरान अपने हाथों को अपने सिर के ऊपर ले जाते हुए मिलाएं, फिर से कूंदें और अपनी बाजुओं को नीचे लाने के साथ ही पैरों को एक साथ चिपकाएं। कुछ सेकेंड के बाद आप अपनी प्रारंभिक स्थिति में आ जाएं और इस क्रिया को बार-बार दोहराएं। 
 

Share

Leave a Reply