BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

नरक चतुर्दशी पर करें हनुमान जी से जुड़े ये उपाय, संकट मोचन हर लेंगे सारे संकट

नरक चतुर्दशी पर करें हनुमान जी से जुड़े ये उपाय, संकट मोचन हर लेंगे सारे संकट
Share

कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को नरक चतुर्दशी का त्योहार मनाया जाता है। वैसे तो यह पर्व दिवाली से एक दिन पूर्व मनाया जाता है लेकिन इस वर्ष तिथि ह्रास की वजह से पंचांग मतभेद है जिस वजह से कुछ जातक 3 नवंबर को नरक चतुर्दशी का पर्व मनाएंगे और कुछ जातक 4 नवंबर को यह पर्व मनाएंगे। नरक चतुर्दशी को वैसे तो कई अन्य नाम जैसे रूप चौदस, काली चौदस, रूप चतुर्दशी और छोटी दीपावली के नाम से भी जाना जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि नरक चतुर्दशी पर यमदेव के अलावा हनुमान जी की पूजा का भी करने विधान माना गया है। वाल्मीकि रचित रामायण के अनुसार हनुमानजी का जन्म कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मंगलवार के दिन हुआ था। इसलिए ऐसा माना जाता है कि नरक चतुर्दशी के दिन हनुमान जी की पूजा आपको शुभ फल प्रदान करती है। हनुमान जी संकटमोचन माने जाते हैं। अगर आप भी किसी संकट से जूझ रहे हैं तो नरक चतुर्दशी पर यह आसान से उपाय जरूर करें। यदि अंजनी पुत्र आपके इन उपायों से प्रसन्न होंगे तो आपकी हर पीड़ा से आपको छुटकारा मिलेगा।


हनुमान जी को प्रसन्न करने के उपाय
आइए जानते हैं वो कौन से सरल उपाय हैं जिनसे आपकी समस्याओं का समाधान मिलेगा-


हनुमान जी को पान का बीड़ा अर्पित करें
ऐसा माना जाता है कि हनुमान जी को पां बहुत पसंद है। इसलिए आप उन्हें पान अर्पित कर सकते हैं। पान के इस विशेष बीड़े में सभी मुलायम चीजें जैसे खोपरा बूरा, गुलकंद, बादाम कतरी आदि डलवाएं। यदि आप श्रद्धापूर्वक उन्हें पान का बीड़ा अर्पित करेंगे तो वे आपकी हर फरियाद को सुनेंगे और आपके संकटों को दूर करेंगे।


देसी घी की रोटी का भोग लगाएं
अगर आप बुरे समय से गुजर रही हैं तो इससे उबरने के लिए उन्हें पांच देसी घी की रोटी का भोग लगाएं। इससे आपका बुरा समय जल्द ही समाप्त होगा और दुश्मनों से छुटकारा मिल जाएगा।


राम नाम की माला अर्पित करें
यदि आप आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं और आपको कहीं से कोई आसार नजर नहीं या रहा है तो आप छोटी दिवाली के दिन पीपल के 11 पत्तों पर श्रीराम का नाम लिखकर उसकी माला बनाकर हनुमान जी को पहनाएं। साथ ही उनसे अपनी समस्या के समाधान की प्रार्थना करें।


चोला चढ़ाएं
हनुमान जी को चोला अति प्रिय होता है। इसे चढ़ाने वाले के वे सारे संकटों को हर लेते हैं। यदि आपकी समस्याओं का अंत नहीं हो रहा है तो हनुमान जी को चोला चढ़ाते समय श्रीराम का नाम जपें. इसके अलावा संकटमोचन को बूंदी या बेसन के लड्डू का भोग लगाएं और एक नारियल को अपने सिर से 7 बार वारकर हनुमान जी के चरणों में रख दें। ऐसा करने से आपके जीवन में काफी बदलाव आएंगे और धीरे धीरे आपको हर संकट से मुक्ति मिलना शुरू हो जाएगी।


Share

Leave a Reply