BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

क्या आप भी करते हैं बस में लंबा सफ़र, तो अपनाइए ये तरीके, सफ़र के दौरान मिलेगा बहुंत आराम

क्या आप भी करते हैं बस में लंबा सफ़र, तो अपनाइए ये तरीके, सफ़र के दौरान मिलेगा बहुंत आराम
Share

 कहीं जाने के लिए बस से लंबा सफर करना आसान बात नहीं है क्योंकि इस दौरान एक छोटी सी गलती मुसीबत का कारण बन सकती है। आप चाहें अपने परिवार के साथ प्राइवेट बस में यात्रा करें या फिर अकेले किसी लोकल बस में, आपके लिए यह यात्रा आरामदायक होनी चाहिए। आइए आज हम आपको कुछ ऐसी टिप्स देते हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपनी लंबी बस यात्रा को अपने लिए सुविधाजनक और आरामदायक बना सकते हैं। 

आरामदायक कपड़े पहनें और नेक पिलो को अपने पास रखें
बस यात्रा के लिए हमेशा आरामदायक कपड़े चुनें। उदाहरण के लिए अभी ठंड का मौसम है तो बस यात्रा के लिए ट्रेक सूट या जेब वाली ढीली पैंट के साथ गर्म टी शर्ट और गर्म जैकेट आदि पहनें। वहीं, अपने पास टोपी और स्कॉर्फ जैसी चीजों को भी रखें। इसके अतिरिक्त, अपने साथ नेक पिलो ले जाना न भूलें। बता दें कि नेक पिलो यू आकार का होता है, जो सिर और गले को आरामदायक स्थिति में रखता है। 
स्नैक्स और हेडफोन को साथ ले जाना न भूलें
भले ही आप अपने परिवार के साथ बस यात्रा करें या अकेले अपने बेग में स्नैक्स के तौर पर कुछ चीजें रखें। हम जानते हैं कि यात्रा के दौरान कई बस स्टॉप आते हैं, लेकिन बाहर का खाना स्वास्थ्य के लिए सही नहीं है, इसलिए बस यात्रा के दौरान अपने पास कुछ न कुछ स्वास्थ्यवर्धक खाने-पीने की चीजें जरूर रखेँ। वहीं, अगर आप अकेले बस यात्रा कर रहे हैं तो अपने पास एक हेडफोन या फिर ईयरफोन जरूर रखें। 
एंटी-बैक्टीरियल वाइप्स आदि अपने पास रखें और समय-समय पर अपने शरीर को स्ट्रेच करें
जब भी आप बस से यात्रा करने जा रहे हो तब अपने ट्रेवलिंग बैग में एंटी-बैक्टीरियल वाइप्स और सैनिटाइजर आदि चीजें जरूर रखें क्योंकि यात्रा के दौरान में हाइजीन का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। इसके अतिरिक्त, अगर आप बस स्टॉप पर बस से उतरना पसंद नहीं करते हैं तो बस में रहकर ही अपने हाथों और पैरों को स्ट्रेच करते रहें ताकि आप अकडऩ और दर्द जैसी समस्याओं से बचे रहें। 
अपनी कीमती चीजों को ध्यान से अपने पास रखें
आप चाहें बस में यात्रा करें या फिर ट्रेन आदि में अपनी कीमती चीजों को सुरक्षित और ध्यान से रखें। खासकर अगर आप अपने हेडफोन, स्मार्टफोन और अधिक पैसों के साथ बस यात्रा कर रहे हैं तो इन चीजों का ध्यान रखें और पैसों को एक जगह रखने से बचें उदाहरण के लिए अगर आप ज्यादा पैसों के साथ यात्रा कर रहे हैं तो कुछ पैसे अपनी जेब में तो कुछ पैसे अपने ट्रेवलिंग बैग में रखें। 
 

Share

Leave a Reply