BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

क्या आपका भी इस बैंक में है खाता, तो आपको भी लग सकता है तगड़ा झटका, बचत खातों पर ब्याज दरें घटी

क्या आपका भी इस बैंक में है खाता, तो आपको भी लग सकता है तगड़ा झटका, बचत खातों पर ब्याज दरें घटी
Share

नई दिल्ली | पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में अगर आपका बचत खाता है तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। बैंक ने बचत खातों पर मिलने वाले ब्याज में बदलाव कर दिया है। अब आपको जमा रकम पर कम ब्याज मिलेगा। बैंक ने ग्राहकों को झटका देते हुए 10 लाख रुपए से कम के बचत खाते पर ब्याज दर को घटाकर महज 2.80 फीसदी प्रति वर्ष कर दिया है। अगले महीने यानी 1 दिसंबर 2021 से बचत खाते में जमा पर ब्याज दर घट जाएगी। अब तक ब्याज दरें सालाना 2.90 फीसदी थीं। 

पंजाब नेशनल बैंक के मुताबिक आगामी 1 दिसंबर 2021 से बचत खाते में 10 लाख रुपये से कम राशि के लिए ब्याज दर 2.80 फीसदी सालाना होगी। इसके साथ ही 10 लाख रुपये और इससे ज्यादा के लिए ब्याज दर 2.85 फीसदी सालाना निर्धारित की गई है। गौरतलब है कि इससे पहले भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) भी बचत खातों पर ब्याज दरें घटा चुका है। एसबीआई एक लाख रुपये तक के बचत खाते पर 2.70 फीसदी सालाना ब्याज देता है। बैंक के इस फैसले का असर नए और पुराने दोनों ग्राहकों के साथ ही एनआरआई ग्राहकों पर भी पड़ेगा। 
जहां एक ओर बचत खाते पर मिलने वाली ब्याज दरों को घटाकर पंजाब नेशनल बैंक ने अपने ग्राहकों को झटका दिया है, तो दूसरी ओर इस बैंक से होम लोन, कार लोन, एजुकेशन लोन और पर्सनल लोन लेने वालों के लिए अच्छी खबर है। 
बैंक ने अपनी बेंचमार्क उधार दर को 5 आधार अंकों से घटाकर 6.50 प्रतिशत करने की घोषणा की है। रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट (आरएलएलआर) को 8 नवंबर से 6.55 फीसदी से घटाकर 6.50 फीसदी कर दिया गया है। इस कमी से होम लोन, कार लोन, एजुकेशन लोन और पर्सनल लोन सहित सभी कर्ज सस्ते हो जाएंगे। 
 

Share

Leave a Reply