BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

क्या आपको भी आदत है खाली पेट जूस पीने की, तो हो जाइये सावधान, आप पड़ सकते हैं मुसीबत में, जाने कैसे

क्या आपको भी आदत है खाली पेट जूस पीने की, तो हो जाइये सावधान, आप पड़ सकते हैं मुसीबत में, जाने कैसे
Share

लोग खुद को स्वस्थ रखने के लिए कई प्रकार के तरीके अपनाते हैं. अपनी डाइट को बदलते हैं तो कुछ अपने भोजन में हेल्दी फूड लेने की कोशिश करते हैं. आपने देखा होगा कि कुछ लोग खुद को स्वस्थ रखने के लिए सुबह-सुबह जूस पीते है लेकिन क्या आप इससे होने वाले फायदे और नुकसान के बारे में जानते हैं?

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए ताजा फलों का जूस पीना लाभदायक माना जाता है क्योंकि फलों में शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं. इसलिए लोग सुबह जूस पीकर दिन की शुरुआत करते हैं लेकिन खाली पेट जूस पीना शरीर के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है. हम आपको बताते हैं कि आपको कौन से फलों का जूस खाली पेट नहीं पीना है.

खट्टे फलों का जूस
रिपोर्ट्स के अनुसार खट्टे फलों का जूस पीने से आपके शरीर को नुकसान हो सकता है. जैसे संतरा, मौसमी, अंगूर या नींबू का जूस खाली पेट पीने से आपको तकलीफ हो सकती है क्योंकि इन फलों में साइट्रस की मात्रा होती है. इससे आपको एसिडिटी की शिकायत हो सकती है. हालांकि यह सभी लोगों के लिए नुकसानदायक नहीं है.

ठंडा जूस
इसके अलावा आप सुबह के वक्त खाली पेट में ठंडा जूस बिल्कुल न पीएं क्योंकि सुबह-सुबह गुनगुने पानी का सेवन करने से शरीर को फायदा पहुंचता है. सुबह ठंडा जूस पीने से आपके म्यूकस मेम्ब्रेन को नुकसान हो सकता है. जिससे पाचन तंत्र में समस्या होने का खतरा रहता है. इसलिए आप सुबह जूस पीने की आदत को बदल लें. आप खाना खाने के बाद जूस को अपनी डाइट में शामिल कर लें.

 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की just36news.com पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.


Share

Leave a Reply