BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

क्या आपको भी सपने में दिखाई देता है मंदिर, इस बात की ओर करता है इशारा, जानें क्या कहता है स्वप्नशास्त्र…

क्या आपको भी सपने में दिखाई देता है मंदिर, इस बात की ओर करता है इशारा, जानें क्या कहता है स्वप्नशास्त्र…
Share

 Meaning of seeing temple in dream : सोते वक्त सपने देखना आम बात है लेकिन आप सपने में क्या देख रहे हैं यह सोचने वाली बात है सामान्य सपना आना कोई बड़ी बात नहीं है लेकिन अगर सपने में आपको कोई अलग चीज देखे तो इस पर गौर करने वाली बात होती है कहते हैं दिन भर जो हमारे दिमाग में चलता रहता है उसी को हम सपने में देखते हैं लेकिन कई बार ऐसा होता है कि हम जिसके बारे में सोचते भी नहीं वह हमारे सपने में आते हैं कहते हैं ऐसा होना किसी बात का संकेत होता है वही जब स्वप्न शास्त्र की बात होती है तोकुछ सपनों का एक ख़ास मतलब होता है और ये आपके जीवन में आगे क्या शुभ या अशुभ होने वाला है इस बारे में बताते हैं। ऐसा ही एक सपना होता है मंदिर दर्शन का सपना।

आपमें से कई लोग ऐसे होंगे जिन्हें कभी न कभी ऐसा कोई सपना जरूर दिखा होगा जिसमें आप तीर्थ यात्रा पर जा रहे हों, किसी भगवान के दर्शन कर रहे हों या फिर किसी खास मंदिर में पूजा कर रहे हों। तो आइये जानते है, कि आखिर क्यों आता है मंदिर जाने का सपना और इसके क्या संकेत हो सकते हैं।

सपने में कोई शांत मंदिर दिखाई देना

लोग मंदिर में मन की शांति के लिए जाते हैं और ईश्वर की शरण में कुछ पल बिताना चाहते हैं। यदि आपको कोई ऐसा मंदिर सपने में दिखाई दे जहां बहुत ज्यादा शांति हो तो समझें कि आप अपने व्यस्त जीवन से परेशान हो गए हैं और आपको थोड़े आराम की जरूरत है। इस तरह का सपना इस बात की ओर संकेत करता है कि भविष्य में आपके कई रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं।

सपने में सफेद मंदिर का दिखना

यदि आपको सपने में कोई सफेद मंदिर बार-बार दिखाई देता है और आप इस सपने (सपने में गणपति देखने का मतलब)से चौंककर उठ जाते हैं तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। ऐसा सपना आपके भविष्य के लिए अच्छे संकेत देता है। यदि आप किसी कर्ज में डूबे हुए हैं तो जल्द ही इससे छुटकारा मिलेगा। ऐसा सपना आपको आर्थिक लाभ दिलाएगा।

सपने में तैरता हुआ मंदिर देखना

यदि आप कोई ऐसा मंदिर सपने में देखते हैं जो पानी में तैर रहा है, तो ऐसा सपना इस बात की ओर संकेत करता है कि आपका भविष्य में कोई काम बनते -बनते बिगड़ सकता है। यदि आपको ऐसा सपना बार-बार आता है तो आप अपने भविष्य के लिए ईश्वर की प्रार्थना करें।

ऐसा मंदिर देखना जहां आप काफी समय से जाना चाहते हैं

यदि आप सपने में कोई ऐसा मंदिर देखते हैं जहां आप काफी समय से जाना चाहते हैं और किसी कारणवश जा नहीं पा रहे हैं, तो इस सपने का मतलब है कि आपकी जल्द ही उस मंदिर दर्शन की इच्छा पूर्ण होने वाली है। इसके साथ ही जल्द ही आपकी कोई ऐसी कामना भी पूर्ण हो सकती है जिसके बारे में आप काफी लंबे समय से सोच रहे हैं।

सपने में मंदिर का घंटा देखना

यदि आप सपने में खुद को मंदिर का घंटा बजाते हुए देखते हैं तो समझें कि जल्द ही आपकी समस्याओं का अंत होने वाला है। लेकिन यदि आप सपने में सोने का घंटा देखते हैं तो ये आपके मन की लालसा को दिखाता है और आपको थोड़ा सचेत होने की जरूरत है।

सपने में शिव जी का मंदिर देखना

यदि आप सपने में शिव जी का मंदिर देखते हैं तो समझें कि जल्द ही आपकी मनोकामनाएं पूर्ण होने वाली हैं। शिव मंदिर के दर्शन का सपना आपको भविष्य के लिए किसी अच्छी खबर का संकेत देता है। ऐसा सपना आने पर आपको जल्द ही शिव मंदिर जाना चाहिए।

सपने में मंदिर में प्रसाद ग्रहण करना
ऐसा सपना इस बात की ओर इशारा करता है कि ईश्वर आपके ऊपर मेहरबान हैं और जल्द ही उनकी कृपा होने वाली है। ऐसा सपना आपकी किसी बड़ी इच्छा को पूर्ण करने का संकेत देता है। सपने में मंदिर देखने के ज्यादा शुभ संकेत होते हैं और ये सपने आपकी आस्था की ओर संकेत करते हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य रोचक लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।


Share

Leave a Reply