BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

क्या आपको है ब्लड प्रेशर की समस्या, तो इन फूड्स का करे सेवन, मिलेगा बहुँत फायदा

क्या आपको है ब्लड प्रेशर की समस्या, तो इन फूड्स का करे सेवन, मिलेगा बहुँत फायदा
Share

हाई ब्लड प्रेशर या हाइपरटेंशन की समस्या आजकल लोगों के बीच एक आम समस्या बन गई है। हाई ब्लड प्रेशर की वजह से शरीर को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ब्लड प्रेशर की समस्या होने पर हार्ट अटैक, डायबिटीज और किडनी से जुड़ी परेशानियां भी तेजी से बढ़ती है। बावजूद इसके एक हेल्दी लाइफस्टाइल और फूड हैबिट्स को अपनाकर व्यक्ति अपने ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रख सकता है। आइए जानते हैं ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए डाइट में शामिल करनी चाहिए कौन सी चीजें।

टमाटर-
दिल की सेहत बनाए रखने के लिए टमाटर को फायदेमंद माना जाता है। यूएसडीए के आंकड़ों के अनुसार, 100 ग्राम टमाटर में 237 मिलीग्राम पोटेशियम होता है, जो सोडियम के नकारात्मक प्रभावों से लड़ने में मदद करता है। इसके अलावा, उच्च रक्तचाप वाले लोगों को सोडियम का सेवन कम करने की सलाह दी जाती है, जिसमें टमाटर मदद कर सकता है।

केला-
केला पोटैशियम से भरपूर होता है, जो रक्तचाप को कम करने में मदद करता है। यूएसडीए के अनुसार, केला आपकी दैनिक जरूरतों के लिए 1 प्रतिशत कैल्शियम, 8 प्रतिशत मैग्नीशियम और 12 प्रतिशत पोटैशियम प्रदान करता है।

बीन्स और दाल-
बीन्स और दाल मैग्नीशियम, पोटैशियम और फाइबर जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं। ये ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। अध्ययनों के अनुसार बीन्स और दाल में ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने वाले गुण मौजूद होते हैं।

खट्टे फल-
संतरा, नींबू, अंगूर जैसे खट्टे फल ब्लड प्रेशर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। इन फलों में विटामिन और मिनरल भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। जो हृदय रोग के जोखिम को कम करके दिल को स्वस्थ बनाए रखने का काम करते हैं।

कद्दू के बीज-
कद्दू के बीज पोटैशियम, अमीनो एसिड और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्वों का अच्छा स्रोत हैं। ये रक्त वाहिकाओं को आराम देने और ब्लड प्रेशर को नॉर्मल करने का काम करते हैं। कद्दू के बीज का तेल ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए एक बहुत ही अच्छा उपाय माना जाता है।

तरबूज-
तरबूज फाइबर, लाइकोपीन, विटामिन ए और पोटैशियम से भरपूर ऐसा फल है जो दिल की सेहत बनाए रखने का काम करता है। तरबूज में मौजूद ये सभी पोषक तत्व रक्तचाप को कम करने का काम करते हैं। यह बीटा-कैरोटीन विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से समृद्ध फल है।

फिश-
फिश ओमेगा 3 फैटी एसिड और प्रोटीन का एक बड़ा स्रोत है। ये हृदय को स्वस्थ रखती हैं। फिश में हेल्दी फैट होता है जो ब्लड प्रेशर लेवल को कंट्रोल में रखती है।

 


Share

Leave a Reply