CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

क्या आपके चेहरे में है दाग-धब्बे, तो चेहरे के दाग-धब्बे हटाने का यह है घरेलू और आसान तरीका

क्या आपके चेहरे में है दाग-धब्बे, तो चेहरे के दाग-धब्बे हटाने का यह है घरेलू और आसान तरीका
Share

भले ही आपका रंग गोरा हो लेकिन चेहरे पर दाग-धब्बे आपका पूरा लुक बिगाड़ सकते हैं । खासतौर पर पिंपल्स और ऐक्ने के निशान के निशान लंबे वक्त तक नहीं जाते और आपका कॉन्फिडेंस लूज कर सकते हैं ।
त्वचा पर ऑइल इकठ्ठा होना या गंदगी पिंपल्स की सबसे बड़ी वजह है । इसके लिए स्किन की सफाई और हेल्दी डायट लेना जरूरी है । कई बार हॉर्मोनल चेंजज की वजह से भी यह समस्या हो जाती है । इन सब चीजों के लिए आपको डर्मेटॉलजिस्ट से मिल लेना चाहिए । वहीं अगर पिंपल्स के बाद चेहरे से निशान न जा रहे हों तो कुछ आसान तरीके अपना सकती हैं ।
नारियल तेल
नारियल तेल बालों के साथ स्किन के लिए भी काफी अच्छा होता है । इसमें ऐंटी-बैक्टीरियल तत्व होते हैं जो कि स्किन की हेल्थ के लिए अच्छे होते हैं । इसमें मौजूद ऐंटी-ऑक्सिडेंट्स पुरानी स्किन सेल्स तेजी से रिप्लेस करते हैं, जिससे दाग-धब्बे कम हो जाते हैं ।
नारियल तेल अगर चेहरे पर लगाना है तो इसको असर दिखाने के लिए रातभर लगाकर छोड़ देना चाहिए । सुबह स्किन को धो लें । बेहतर रिजल्ट के लिए इसे हर रोज आजमाना चाहिए ।
आप चाहें तो नारियल तेल में नींबू की कुछ बूंदे भी मिला सकते हैं यह अच्छा ब्लीचिंग एजेंट होता है जो दाग-धब्बे कम करने में मदद करता है ।

 


Share

Leave a Reply