BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

क्या आप जानते हैं पुरुषों के ऑर्गेज्म से जुड़ी ये रोचक बातें, अगर नहीं तो आइये यहाँ जाने इनके बारे में

क्या आप जानते हैं पुरुषों के ऑर्गेज्म से जुड़ी ये रोचक बातें, अगर नहीं तो आइये यहाँ जाने इनके बारे में
Share

मेल ऑर्गेज्म एक ऐसा विषय है जिस पर कम ही बात होती है. पुरुषों में ऑर्गेज्म से जुड़ी कुछ ऐसी बाते हैं जो पुरुष खुद भी नहीं जानते हैं. आमतौर पर ऐसा माना जाता है कि महिलाओं के शरीर में ही कुछ पाइंट्स ऐसे होते हैं जो ऑर्गेज्म के दौरान चरम संतुष्टि पाने में मददगार होते हैं, लेकिन पुरुषों के साथ भी ऐसा होता है. हालांकि यह पाइंट्स अलग-अलग लोगों के लिए अलग-अलग हो सकते हैं. पुरुषों के लिए किसी खास तरह का ऑर्गेज्म नहीं होता है. ये इजेक्युलेटरी नॉन-इजेक्युलेटरी या दोनों तरह से हो सकता है.
आज हम आपको पुरुषों के ऑर्गेज्म से जुड़ी कुछ ऐसी बातें बताएंगे जिनके बारे में आप शायद ही जानते हों. healthline की खबर के अनुसार कोई पुरुष एक सेशन में मल्टीपल ऑर्गेज्म की क्षमता भी रखते हैं.

पुरुष के ऑर्गेज्म से जु़ड़ी कुछ अनजानी बातें
– सामान्य तौर पर ऑर्गेज्म और इजेक्युलेशन अक्सर एकसाथ होते हैं, लेकिन वास्तव में ये दो अलग-अलग घटनाएं हैं जो कि ज़रूरी नहीं हैं कि हमेशा एकसाथ ही हों.

– महिलाओं की तरह ही पुरुषों के शरीर में भी प्लेज़र पाइंट्स होते हैं जिससे ऑर्गेज्म का सुख काफी बढ़ाया जा सकता है. पुरुषों को फुल बॉडी ऑर्गेज्म देने के लिए प्रोस्टेट एक प्लेज़र पॉइंट है. ये एक अखरोट के आकार की ग्लैंड होती है जो कि पेनिस और ब्लैडर के बीच में रेक्टम के ठीक पीछे होती है.

– महिलाओं की तरह ही पुरुषों में भी निप्पल प्लेज़र पॉइंट होते हैं. निपल्स के आसपास काफी नर्व्स होती हैं और ये दिमाग के सेक्सुअल सेंसेशन से सीधे जुड़े हुए रहते हैं.

– महिलाओं की तरह ही पुरुषों में भी G-spot होता है. ये बात सुनकर आप चौंक सकते हैं. दरअसल, प्रोस्टेट को ही पुरुषों के शरीर में G-spot माना जाता है.

– पुरुषों के ऑर्गेज्म और महिलाओं के ऑर्गेज्म में ज्यादा फर्क नहीं होता है. ऑर्गेज्म के वक्त दोनों ही दिल की धड़कन बढ़ने और जननांगों में हाई ब्लड फ्लो का अनुभव करते हैं. हालांकि दोनों के ऑर्गेज्म में मुख्य अंतर उनके ड्यूरेशन और रिकवरी का होता है. उदाहरण के लिए महिलाओं में ऑर्गेज्म पुरुषों की तुलना में 20 सेकंड ज्यादा हो सकता है.

– पुरुष पेल्विक फ्लोर एक्सरसाइज़, ब्रीदिंग एक्सरसाइज़ से अपने ऑर्गेज्म को कुछ हद तक कंट्रोल कर सकते हैं. इन एक्सरसाइज़ को कुछ वक्त तक प्रैक्टिस कर ऑर्गेज्म के दौरान इनका लाभ लिया जा सकता है.


Share

Leave a Reply