BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

क्या आप सेक्स करते समय नहीं रखते हैं इन बातों का ध्यान, तो हो जाइये सावधान, पड़ सकते हैं आप बड़ी मुसीबत में

क्या आप सेक्स करते समय नहीं रखते हैं इन बातों का ध्यान, तो हो जाइये सावधान, पड़ सकते हैं आप बड़ी मुसीबत में
Share

यौन स्वास्थ्य को सही रखने के लिए एक्सपर्ट्स ने कई टिप्स बता रखे हैं. जिन्हें अपनाने से ना सिर्फ आपका अनुभव बेहतरीन बनता है, बल्कि आपके स्वास्थ्य को भी फायदा पहुंचता है. इन टिप्स को अपनाने के बाद आप कई यौन समस्याओं (Sexual Problems) से दूर रहते हैं और यौन सुख प्राप्त कर पाते हैं. आइए यौन संबंध (शारीरिक संबंध) बनाने से पहले ध्यान रखने वाले सेफ्टी टिप्स के बारे में जान लेते हैं.

यौन संबंध बनाने से पहले जरूर करें ये 5 काम
आइए जानते हैं कि सेक्शुअल हेल्थ को सही रखने के लिए आपको फिजिकल रिलेशन (यौन संबंध) बनाने से पहले किन कामों को करना चाहिए.

मूड है जरूरी
आपको यह बात अजीब लग सकती है, लेकिन यौन स्वास्थ्य को सही रखने के लिए आपको फिजिकल रिलेशन से पहले फीमेल पार्टनर के मूड का ध्यान रखना चाहिए. क्योंकि, जब महिला उत्तेजना महसूस करती है, तो उनका जननांग नैचुरल ल्यूब्रीकेशन का उत्पादन करता है. ल्यूब्रीकेशन में कमी के कारण वजायनल टीअरिंग, कट या सूजन जैसी यौन चोटें लग सकती है.

प्राइवेट पार्ट की हाइजीन
यौन संबंध बनाने से पहले मेल और फीमेल पार्टनर दोनों को प्राइवेट पार्ट की हाइजीन का खास ख्याल रखना चाहिए. क्योंकि, शरीर के इस हिस्से में कई नुकसानदायक फंगस व बैक्टीरिया मौजूद हो सकते हैं. जो शारीरिक संबंध बनाने के दौरान आपके हाथों से मुंह, कान, नाक आदि जगह पहुंचकर आपको बीमार कर सकते हैं.

अंडरगार्मेंट्स बदलें
अक्सर लोग इस बात को नजरअंदाज कर देते हैं. लेकिन यौन संबंध बनाने से पहले यह काम करना भी बहुत जरूरी है. क्योंकि, दिनभर आपके शरीर से पसीना निकलता है, जिसके कारण आपके अंडरगार्मेंट्स गंदे हो जाते हैं. यौन संबंध के दौरान यह पसीना यूरीनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन व अन्य संक्रमणों का कारण बन सकता है.

गहरी व लंबी सांस लें
एक्सपर्ट्स मानते हैं कि यौन संबंध से मिलने वाला सुख आपके मानसिक स्वास्थ्य पर निर्भर करता है. अगर आप ज्यादा तनाव व चिंता में होंगे, तो यौन संबंध बनाने में असफल भी हो सकते हैं. इसलिए फिजिकल रिलेशन बनाने से पहले आपको कुछ देर गहरी व लंबी सांस लेनी चाहिए. जिससे आपका दिमाग और शरीर दोनों रिलैक्स हो जाएं.

ऐसा खाना ना खाएं
ध्यान रखें कि यौन संबंध से पहले आपके द्वारा लिया गया आहार भी आपके अंतरंग पलों पर असर डालता है. आप संबंध बनाने से पहले ऐसा कुछ भी ना खाएं, जिससे सांस की बदबू, गैस, पेट फूलना आदि समस्याएं हो सकती है. वरना फिजिकल रिलेशन बनाते हुए आपके पेट पर अतिरिक्त दबाव पड़ने से आपकी परेशानी बढ़ सकती है.

यहां दी गई जानकारी किसी भी चिकित्सीय सलाह का विकल्प नहीं है. यह सिर्फ शिक्षित करने के उद्देश्य से दी जा रही है.


Share

Leave a Reply