डॉक्टर्स डे के दिन डॉक्टर दंपति ने की आत्महत्या, जानिए आखिर क्या रही आत्महत्या की वजह
महाराष्ट्र के पुणे में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, आज डॉक्टर्स डे के दिन एक डॉक्टर दंपति ने आत्महत्या कर ली, बताया जा रहा है कि वनवाणी थाना क्षेत्र के आजाद नगर में रहने वाले डॉक्टर पति-पत्नी में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी| इसके बाद पहले पत्नी, फिर पति ने आत्महत्या कर ली, दोनों की पहचान अंकिता निखिल शेंडकर (26) और निखिल दत्तात्रेय शेंडकर (28) के रूप में हुई है|
बताया जा रहा है कि अंकिता और निखिल दोनों आजाद नगर में रह रहे थे. दोनों अलग-अलग जगहों पर प्रैक्टिस कर रहे थे, अंकिता की क्लिनिक गली नंबर 2, आजाद नगर मे है और निखिल कहीं और प्रैक्टिस कर रहा था, बीती रात घर लौटते समय दोनों के बीच फोन पर कहा-सुनी हो गई, रात करीब आठ बजे जब निखिल घर पहुंचा तब तक अंकिता ने खुदकुशी कर ली थी|
निखिल की मौत की खबर पाकर वानवाणी पुलिस फिर मौके पर पहुंची. निखिल के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है. पुलिस का कहना है कि अभी आत्महत्या के पीछे कारण स्पष्ट नहीं है, लेकिन दोनों मानसिक संकट के दौर से गुजर रहे थे और दोनों में कहासुनी होती रहती थी|
फिलहाल पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच कर रही है. डॉक्टर दंपति की मौत से आजाद नगर मोहल्ले के साथ ही पूरे पुणे शहर में हड़कंप मच गया है. बताया जा रहा है कि निखिल और अंकिता की शादी अभी हाल में ही हुई थी. कुछ दिनों से दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो रही थी|







.jpeg)












