BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

विभागीय परीक्षा के अभ्यर्थियों का 10 जुलाई को होगा दस्तावेज सत्यापन

विभागीय परीक्षा के अभ्यर्थियों का 10 जुलाई को होगा दस्तावेज सत्यापन
Share

नारायणपुर। प्रशिक्षित मितानिनों के लिए आरक्षित ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक (महिला) के रिक्त पदों के पूर्ति के लिए 27 जून को आयोजित सीमित विभागीय परीक्षा में परीक्षार्थियों के प्राप्तांको के आधार पर 9 अभ्यर्थियों की अनंतिम मेरिट सूची जारी किया गया है। वांछित जानकारी का मूल दस्तावेजों से मिलान किये जाने के लिए 10 जुलाई दिन शनिवार को कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला नारायणपुर में पूर्वान्ह 11 बजे से संबंधित अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। जिला नारायणपुर के ऐसे अभ्यर्थियों जिनके मूल दस्तावेजों का सत्यापन किया जाना है, की सूची कार्यालयीन सूचना पटल पर, जिले के वेबसाईट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडॉटनारायणपुरडॉटजीओव्हीडॉटइन एवं वेबसाईट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडॉटसीजीहेल्थडॉटएनआईसीडॉटइन मे भी अपलोड किया गया है।
कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से मिली जानकारी अनुसार दस्तावेज सत्यापन तिथि को दस्तावेजों के मूल प्रति 10वीं, 12वीं की अंकसूची, शासन से मान्यता प्राप्त संस्था से महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता का 18 माह/24 माह का प्रशिक्षण उत्तीर्ण अंकसूची, प्रथम एवं द्वितीय वर्ष, छत्तीसगढ़ नर्सिंग कौसिल से जारी पंजीयन प्रमाण पत्र, मितानिन की भूमिका में कार्य करने संबंधी अनुभव प्रमाण पत्र जो राज्य स्वास्थ्य संसाधन केन्द्र छत्तीसगढ़ रायपुर से जारी किया गया है, सक्षम अधिकारी के जारी मूल निवास प्रमाण पत्र और सक्षम अधिकारी के जारी जाति प्रमाण पत्र के साथ-साथ प्रवेश पत्र एवं समस्त दस्तावेजों की 2 प्रतियों मे स्वप्रमाणित छायाप्रति एवं स्वयं का पहचान पत्र (पेन कार्ड/आधार कार्ड/ ड्राईविंग लाईसेंस/मतदाता परिचय पत्र में से कोई एक) साथ में रखा जाना भी अनिवार्य होगा। किसी भी अभ्यार्थी ने निर्धारित समयावधि के भीतर दस्तावेज सत्यापन के समय उपरोक्तानुसार दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जाता है तो उन्हें उक्त दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए पृथक से अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा।
 


Share

Leave a Reply