BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

डोनाल्ड ट्रंप की सेक्रेटरी ने लगाया बड़ा आरोप, कहा - उत्तर कोरियाई तानाशाह किम जोंग ने मुझे मारी थी आंख

डोनाल्ड ट्रंप की सेक्रेटरी ने लगाया बड़ा आरोप, कहा - उत्तर कोरियाई तानाशाह किम जोंग ने मुझे मारी थी आंख
Share

प्योंगयांगअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पूर्व प्रेस सेक्रेटरी सारा सैंडर्स ने उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन को लेकर बड़ा खुलासा किया है। सारा ने बताया कि सिंगापुर में ट्रंप और किम जोंग उन की मुलाकात के दौरान उत्तर कोरियाई तानाशाह ने उन्हें आंख मारी थी। ट्रंप का यह सिंगापुर दौरा ऐतिहासिक था और उन्होंने पहली बार किम जोंग उन से आमने-सामने की मुलाकात की थी। 

पढ़ें : छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ता की अर्थी को दिया कंधा, पढ़ें पूरी खबर 

सारा ने अपनी किताब स्पीकिंग फॉर माइसेल्फ में यह दावा किया है। सारा ने लिखा, हमने पहली बार सीधे आंख मिलाई और किम ने भी इशारा किया। इसके बाद ऐसा लगा जैसे उत्तर कोरियाई तानाशाह ने उन्हें आंख मारी। मैं स्तब्ध रह गई और तेजी से नीचे देखने लगी और अपना नोट्स लेती रही। उन्होंने कहा कि मैं बस यही सोचती रही कि क्या हुआ? निश्चित रूप से किम जोंग उन ने केवल मुझे देखा नहीं था। 

पढ़ें : 5 माह बाद हसदेव एक्सप्रेस एक बार फिर लौटी पटरी पर, जाने कब तक होगा इसका संचालन 

यह घटना उस समय हुई जब ट्रंप और किम जोंग उन खेल खासतौर पर महिला स्पोर्ट्स पर चर्चा कर रहे थे। इसके बाद डोनाल्ड ट्रंप ने सारा से मजे लिए थे। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि वह समझते हैं कि उत्तर कोरियाई तानाशाह उन्हें ले जाना चाहते थे। किम जोंग का आप पर दिल आ गया था। उन्होंने ऐसा किया। सारा तुम नार्थ कोरिया जा रही हो। आपके पति और बच्चे आपको मिस करेंगे। आप अमेरिका में हीरो बन जाओगी। 

पढ़ें : पति द्वारा चरित्र पर संदेह करने पर पत्नी ने लगाई फांसी, पति के खिलाफ मामला दर्ज 

इस दौरान ट्रंप और उनके चीफ ऑफ स्टॉफ ने जमकर ठहाके लगाए। ट्रंप के इस मजाक पर सारा ने जवाब दिया, सर प्लीज बंद करिए ये सब। बता दें कि इस दौरे पर डोनाल्ड ट्रंप और किम जोंग उन ने परमाणु हथियार छोडऩे पर बात की थी। इसके बाद दोनों नेता वियतनाम और दक्षिण कोरियाई सीमा पर मिले थे। उत्तर कोरिया ने अपने परमाणु हथियारों को छोडऩे से मना कर दिया जिससे यह वार्ता विफल हो गई। 

 

Share

Leave a Reply