BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

भूलकर भी फेसबुक पर ये गलती ना करे वरना अकाउंट हो जाएगा बैन, जानें नए नियम

भूलकर भी फेसबुक पर ये गलती ना करे वरना अकाउंट हो जाएगा बैन, जानें नए नियम
Share

नई दिल्ली. सोशल मीडिया में ट्रोलिंग और उत्पीड़न के लगातार मामले सामने आ रहे है। इसी बीच अब फेसबुक ने अपने नियमों में बदलाव किया है। नए नियम के मुताबिक फेसबुक अब सेक्शुअल कंटेंट पोस्ट करने वाले अकाउंट को बैन करेगा। इसके साथ ही यदि कोई यूजर पब्लिक फिगर जैसे सेलिब्रिटी, पॉलिटीशियन, क्रिकेटर और पत्रकार को टारगेट करता है तो उसके खिलाफ एक्शन लेगी।


फेसबुक के ग्लोबल सेफ्टी हेड एंटीगोन डेविस ने एक ब्लॉग पोस्ट में बताया कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्ती बरती जाएगी। कंपनी ने पॉलिसी में बदलाव करके पब्लिक फिगर और इंडिविजुअल के बीच फर्क को हाइलाइट किया है, ताकि अभिव्यक्ति की आजादी को सही तरीके से लागू किया जा सके। इनबॉक्स में डायरेक्ट मैसेज भेजने के नियमों में भी बदलाव किया जाएगा। कंपनी प्रोफाइल और पोस्ट पर कमेंट को सिक्योर बनाएगी। फेसबुक का कहना है कि सेलिब्रिटी और नामी लोगों की लिस्ट बनाएगी, जिससे उन्हें ऑनलाइन उत्पीड़न से बचाया जा सके।


1,259 अकाउंट, पेज और ग्रुप बैन
फेसबुक ने 1,259 अकाउंट, पेज और ग्रुप को बैन कर दिया है, जो पब्लिक डिबेट में प्लान कर हेरफेर करते हैं। फेसबुक ने ईरान में 93 अकाउंट, 14 पेज, 15 ग्रुप और 194 इंस्टाग्राम अकाउंट हटा दिए हैं। ये मुख्य रूप से घरेलू यूजर्स को टारगेट करते थे। इसी महीने फेसबुक ने सूडान और ईरान में भी एक्शन लिया है। सूडान में फेसबुक ने 116 पेज, 666 अकाउंट, 69 ग्रुप और 92 इंस्टाग्राम अकाउंट हटाए हैं।


Share

Leave a Reply