दूरदर्शन ने पुराने दिन लौटाए, लोगो ने याद किया वो सुनहरा दौर
कोरोना वायरस के चलते पूरे देश में लॉकडाउन की परिस्थिति में लोग अपने घरों में रहने के लिए मजबूर हैं। समय बिताने के लिए जनता की मांग पर दूरदर्शन ने शनिवार से पौराणिक धारावाहिकों रामायण और महाभारत का एक बार फिर प्रसारण चालू कर दिया है । रामायण का प्रसारण डीडी नेशनल पर किया जा रहा है जबकि ‘महाभारत’ का प्रसारण डीडी भारती पर किया जायेगा ।
दूरदर्शन एक बार फिर सादगी भरे टीवी सीरीज को फिर प्रसारित करने जा रहा है । पुराने टीवी शो फिर से दिखाने की कड़ी शनिवार से दूरदर्शन पर शुरू हो गई है. शनिवार को रामायण दिखाया गया है।
जानकारी मिली है कि अभिनेता शाहरुख खान की टीवी सीरीज सर्कस को वापस से दूरदर्शन पर प्रसारित किया जाएगा । 28 मार्च शनिवार से सर्कस एक बार फिर से प्रसारित किया जाएगा. सुपरस्टार शाहरुख खान का यह शो रात 8 बजे से टेलिकास्ट किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि यह शो साल 1989 में पहली बर दूरदर्शन पर दिखाया गया था. इस सीरीज में शाहरुख के साथ साथ दिग्गज डायरेक्टर आशुतोष गोवारिक और रेणुका शहाणे ने भी काम किया था।







.jpeg)












