BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

लोगों की जेब पर दोहरी मार, पेट्रोल के बाद अब डीजल भी 100 के पार

 लोगों की जेब पर दोहरी मार, पेट्रोल के बाद अब डीजल भी 100 के पार
Share

नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम की वजह से महंगाई आसमान छू रही है। पिछले कुछ दिनों से जहां पेट्रोल की कीमतें 100 रुपए से ज्यादा हो गई है, वहीं आज डीजल ने भी शतक का आंकड़ा छू लिया है। राजस्थान के श्रीगंगानगर में आज डीजल के बढ़ते दाम ने 100 रुपए का आंकड़ा पार कर लिया। यहां 100.05 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से डीजल की बिक्री हो रही है। देश में यह संभवत: रिकॉर्ड है, जब डीजल के बढ़ते दाम ने 100 रुपए लीटर को पार किया है। 

श्रीगंगानगर में आज भी पेट्रोल के दाम बढ़े और यह 107 रुपए लीटर पर जा पहुंचा है। राजस्थान के श्रीगंगानगर में आज पेट्रोल जहां 107.22 रुपए प्रति लीटर के दर से बिक रहा है। वहीं डीजल की बिक्री 100.05 रुपए प्रति लीटर की दर से हो रही है। जून के 12 दिनों में पेट्रोल 1.63 रुपए महंगा हुआ, जबकि डीजल के दाम में भी 1.60 रुपए तक की बढ़ोतरी हुई है। राजस्थान के अलावा देश के कई अन्य राज्यों में भी पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दाम से लोग परेशान हैं। कोरोना की वजह से लॉकडाउन के बीच बढ़ते आर्थिक संकट के कारण लोगों के ऊपर पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से दोहरी मार पड़ रही है।  इस समय पेट्रोल-डीजल के दाम जमकर वृद्धि हो रही है। सिर्फ जून माह के 12 दिन की बात की जाए तो इतने में ही पेट्रोल करीब 2 रुपये महंगा हो गया। इस बढ़ोत्तरी के बाद देश के कई शहरों में पेट्रोल 105 रुपये के आसपास पहुंच गया है। आज दिल्ली में पेट्रोल के रेट में 27 पैसे प्रति लीटर वहीं डीजल की कीमत में 23 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है।

Share

Leave a Reply