BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

इंस्टाग्राम कमेंट पर DOUBLE MURDER, नाबालिग लड़की ने मिलने बुलाया फिर करवा दी हत्या

इंस्टाग्राम कमेंट पर DOUBLE MURDER, नाबालिग लड़की ने मिलने बुलाया फिर करवा दी हत्या
Share

 नई दिल्ली। इंस्टाग्राम पर अभद्र कमेंट करने से नाराज एक लड़की ने नाबालिग दोस्तों के साथ मिलकर एक युवक और उसके नाबालिग दोस्त की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मामला दिल्ली के भलस्वा डेयरी के मुकंदपुर पार्ट 2 इलाके की है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लड़की समेत चार आरोपियों को पकड़ लिया है।

मृतक नाबालिग और युवक दोनों ही मुकुंदपुर पार्ट दो के निवासी थे। नाबालिग आजादपुर मंडी में लोडर का काम करता था, जबकि उसका साथी सामान ढोने वाला टेंपो चलाता था। नाबालिग के घर के पास रहने वाली एक लड़की ने उसे मिलने के लिए बुलाया था। इस पर वह अपने दोस्त को लेकर मुकुंदपुर पार्ट दो पहुंचा, जहां लड़की ने इंस्टाग्राम पर किए गए अभद्र कमेंट को लेकर गाली देनी शुरू कर दी। इस बात पर नाबालिग के दोस्त ने लड़की को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद मौके पर मौजूद लड़की के भाई और उसके दो नाबालिग दोस्तों ने दोनों के साथ पहले मारपीट की बाद में चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने घायलों को बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान गुरुवार सुबह दोनों ने दम तोड़ दिया। जांच आगे बढ़ी तो यह पता चला कि लड़की को इंस्टाग्राम पर रील बनाने का शौक है। नाबालिग और उसके दोस्त उसके रील पर गलत कमेंट करते थे। इससे गुस्से में लड़की ने दोनों को मिलने के लिए बुलाया था और अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।


Share

Leave a Reply