वृद्धा आश्रम पहुंचकर डॉ. त्रिवेदी ने वरिष्ठ नागरिकों का किया निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, जाने पूरी खबर
रायपुर | शहर के होमियोपैथिक चिकित्सक डॉ. उत्कर्ष त्रिवेदी द्वारा नि:शुल्क शिविरों का आयेाजन कर विभिन्न संस्थाओं के साथ सहयोग कर पीडि़त मरीजों को निशुल्क चिकित्सा उपलब्ध कराई जाती है। इसी कड़ी में शनिवार को वृद्धा आश्रम में आयेजित नि:शुल्क चिकित्सा शिविर लगाकर डॉ. त्रिवेदी ने आर्थिक रूप से कमजोर बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण कर नि:शुल्क दवा का वितरण किया।

डॉ. त्रिवेदी ने बुजुर्गों को आश्वस्त किया कि भविष्य में भी आवश्यकता पडऩे पर वे त्रिवेदी होमियोपैथिक क्लिनिक लीली चौक बरई मंदिर गली पुरानी बस्ती स्थित क्लिनिक में बुजुर्गों की सेवा के लिए उपलब्ध रहेंगे। नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में उन्होंने बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें यथा योग्य दवा का वितरण कर उन्हें परामर्श दिया।







.jpeg)












