डॉ. तीजन बाई की बॉयोपिक मूवी 2020 में बनकर हो सकती है तैयार, बॉलीवुड मे दिखेगी पंडवानी गाईका का जीवन संघर्ष
भिलाई| छत्तिसगढ़ की पंडवानी गाईका डॉ. तीजन बाई के जीवन के संघर्ष पर फिल्म 2020 में बनकर तैयार हो सकती है क्योंकि फिल्म की निर्माता आलिया सिद्दिकी और इनकी टीम इसके लिए इस साल भिलाई आ सकती हैं। पद्मविभूषण डॉ. तीजन बाई पर बनने वाली बॉयोपिक का एग्रीमेंट फरवरी 2019 में ही अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्धिकी और उनकी पत्नी आलिया सिद्धिकी ने कर लिया था और इसके लिए डॉ. तीजन बाई को डेढ़ लाख रुपए भी मिले थे।
बॉलीवुड में बॉयोपिक-
वहीं फिल्म में तीजन बाई के रोल के लिए रानी मुखर्जी का नाम भी सामने आया है। हमारे छत्तीसगढ़ की शान और शहर की डॉ. तीजन बाई के जीवन के संघर्ष को हर कोई जानना चाहता है और यही वजह है कि पांच साल पहले रणवीर कपूर भी उनसे मिलने भिलाई पहुंचे थे और उनके साथ घंटों बिताकर उनके जीवन को करीब से देखा था। नए साल में अगर यह बॉयोपिक बनकर तैयार हो जाती है तो शहर सहित पूरे छत्तीसगढ़ के लिए यह गर्व की बात होगी, क्योंकि डॉ. तीजन बाई पहली कलाकार होंगी जिस पर बॉलीवुड में बॉयोपिक बनाएगा।

भिलाई में हो सकती है शूटिंग-
डॉ. तीजन बाई के निज सचिव मनहरन सार्वा ने बताया कि फिल्म की स्क्रिप्ट और लोकेशन की डिमांड के अनुसार शूटिंग भिलाई में हो सकती है। इसके लिए उनकी टीम पहले भी भिलाई आ चुकी है। स्क्रिप्ट राइटर वरूण ग्रोवर सितंबर-2018 में डॉ तीजन बाई के गनियारी स्थित निवास पर चार दिन ठहरे थे और उन्होंने उनके जीवन से जुड़े सारे पहलुओं को जाना था। इस दौरान उन्होंने चंद्रखुरी, भिलाई टाउनशिप, कैंप, मैत्रीबाग और स्टील प्लांट सहित अन्य कई जगहों पर जाकर वीडियोग्राफी भी की थी।







.jpeg)












