ड्रिलिंग कैम्प वार्ड क्रमांक 15 दल्ली राजहरा पर कोरोना वायरस का खतरा, SDM के पास की शिकायत, पढ़े पूरी खबर
दल्लीराजहरा | ड्रिलिंग कैम्प वार्ड क्रमांक 15 के समस्त वार्ड वासियों ने आज SDM दल्ली राजहरा के पास लिखित शिकायत करते हुए अपने वार्ड की समस्याओं को सामने रखा । जिसमे कहा गया है कि शहीद हॉस्पिटल दल्ली राजहरा बालोद जिला का सबसे बड़ा और भीड़भाड़ वाला हॉस्पिटल है। जहां रोजाना लोकल शहर और बाहर से सैकड़ो मरीजो कि आवाजाही लगी होती है। बाहरी बाइक, कार और एम्बुलेंस आते है। वर्तमान समय मे कोरोना वायरस (कोविड19) का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। और दिन प्रतिदिन कोविड के मरीजो की संख्या में बढ़ोतरी होती जा रही है। शहीद होस्पिटल OPD जाने का रास्ता ड्रिलिंग कैम्प वार्ड क्रमांक 15 से होकर जाता है और मरीजो की आवाजाही होती है। जहा सैकड़ो लोग निवास करते है। ऐसे हालातो में वार्ड क्रमांक 15 पार्षद, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष और शहीद अस्पताल प्रबंधक द्वारा वर्तमान समय मे बढ़ते कोविड महामारी को देखते हुए ड्रिलिंग कैम्प को सेनेटाइज नही किया गया है। शहीद हॉस्पिटल मैनेजमेंट देख रहे और एच. आर. त्रिलोचन साहू को मौखिक रूप से 2 बार सेनेटाइज करने के लिए बोला गया था। परंतु उन्होंने ध्यान नही दिया। और न ही हमारी बात को शहिद हॉस्पिटल प्रबंधक तक पहुचाये। कोविड 19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए वार्ड पार्षद, नगर पालिका अध्यक्ष और शहीद हॉस्पिटल प्रबंधक द्वारा ड्रिलिंग कैम्प को सेनेटाइज नही करना काफी निंदनीय घटना है। हस्ताक्षर युक्त शिकायत पत्र में रेखा बाई, प्रशान्त माने, दीपिका, देवकी, मुलेश, अनिता, पूजा, ओमप्रकाश, भानेश्वरी, राजकपूर, जीतू, धनबहादुर, नीता, महेंद्र कुमार, रामुर भारद्वाज, पुष्पा नागेश, मुकेश्वरी, घनश्याम, मेहरायीं ठाकुर, निर्मला ब्रम्हे, मोहम्मद मेराज, आदित्य रामटेके, गौतम चंद जैन, राकेश कुमार जैन ने शिकायत दर्ज कराई है।









.jpeg)












