BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

गर्मियों में रोज पिये एक गिलास नींबू पानी, दूर होंगी कई बीमारियां....

गर्मियों में रोज पिये एक गिलास नींबू पानी, दूर होंगी कई बीमारियां....
Share

नींबू को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है और इसका इस्तेमाल कई तरह के हेल्दी ड्रिंक्स को बनाने के लिए किया जाता है। गर्मी के दिनों में नींबू पानी, शिंकजी और नींबू सोडा काफी पसंद किया जाता है। इनको पीने के कई फायदे हैं जो गर्मी में देखने के ली मिलते हैं। शरीर से लेकर चेहरे तक के लिए नींबू का इस्तेमाल किया जाता है। जी दरअसल ये त्वचा पर निखार लाने में भी मदद करता है और नींबू का पानी न केवल गर्मी से राहत पहुंचाने का काम करता है बल्कि ये सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है। जी दरअसल इसमें विटामिन सी, बी, ई, आयरन और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व होते हैं। तो आइए आपको बताते हैं

नींबू पानी पीने के फायदे

विटामिन सी का अच्छा स्त्रोत है- नींबू में विटामिन सी अधिक मात्रा में होता है। जी हाँ और यह कोशिकाओं को फ्री रेडिकल्स के नुकसान से बचाता है। आप सभी को बता दें कि विटामिन सी ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने में मदद करता है। ये स्ट्रोक और हृदय रोगों के जोखिम को कम करने में भी मदद करता है।

वजन घटाने के लिए- अगर आप हर सुबह नींबू के पानी का सेवन करते हैं तो ये मेटाबॉलिज्म को तेज करता है। जी हाँ और इस प्रकार ये तेजी से वजन घटाने में मदद करता है। केवल यही नहीं बल्कि इसमें पेक्टिन एक फाइबर होता है। इससे आपको भूख कम लगती है और इससे पेट देर तक भरा हुआ महसूस होता है।

हाइड्रेशन- गर्मियों में हम अधिकतर डिहाइड्रेटेड महसूस करते हैं। जी हाँ और ऐसे में नींबू का पानी हमें हाइड्रेट रखने में मदद करता है।
पाचन- गुनगुना नींबू पानी सुबह के समय नियमित रूप से पीया जाए तो ये कब्ज की रोकथाम करने में मदद करता है। इसी के साथ ये पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है। इससे गैस और ब्लोटिंग जैसी समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

त्वचा के लिए फायदेमंद- नींबू पानी में विटामिन सी अधिक मात्रा में होता है। ये त्वचा को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है।
 


Share

Leave a Reply