महंगा पड़ा पटरी पर बैठकर शराब पीना, ट्रेन से कटकर एक महिला सहित दो लोगों की मौत
भोपाल। छोला मंदिर थानांतर्गत भानपुर ब्रिज के पास रेल पटरी से गत दिवस सुबह दस बजे पुलिस ने एक मलिा सहित दो लोगों के शव बरामद किए हैं। लोगों ने पुलिस को बताया कि दोनों रेल पटरी पर बैठकर शराब पी रहे थे, तभी ट्रेन की चपेट में आने के कारण दोनों की मौत हो गई। मौके पर मिले आधार कार्ड के आधार पर पुरुष की पहचान ग्राम अजनिया जिला मंडला निवासी जनकलाल पटेल पुत्र छोटेराम (45) के रूप में हुई। महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। दोनों साथ में मजदूरी करते थे।







.jpeg)












