आज शाम को शहर के 8 जलागारों से पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगा, जाने किस किस क्षेत्र में पानी नहीं आएगा
रायपुर | राजधानी रायपुर के 08 जलागारो से आज शाम को पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
शहर में लालपुर की ओर जाने वाली 400 एमएम व्यास वाली डीआई पाईप लाईन को पचपेड़ी नाका के पास सीएसईबी के ठेकेदार मेसर्स विनय गोलछा द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। उक्त क्षतिग्रस्त पाईप लाईन की रिपेयरिंग का काम आज सुबह पेयजल आपूर्ति किए जाने के बाद से चालू है जिसका शाम तक जारी होने की संभावना है। मेन राईजिंग लाईन बंद होने से शहर के मठपुरैना, लालपुर, अमलीडीह, अवंति विहार, मंडी, मोवा, दलदल सिवनी और सड्डू क्षेत्रों से संबंधित 8 जलागारों के क्षेत्र पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगा।







.jpeg)












