ड्रग्स की लत ने पिता को किया अंधा, अपने ढाई साल के बेटे को 40000 मे बेचा
गुवाहाटी: असम में एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. यहां के एक गांव में एक व्यइक्ति ने ड्रग्सg (Drugs) की लत पूरी करने के लिए अपने ढाई साल के बच्चे. को 40 हजार रुपये में बेच दिया. इसके बाद पुलिस ने उसकी पत्नी की शिकायत पर उसे और बच्चे को खरीदने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया है.
यह मामला असम के गुवाहाटी से 80 किमी दूर स्थित मोरिगांव के लहारीघाट गांव में हुई है. यहां गांव के रहने वाले अमीनुल इस्लाम ने अपने ढाई साल के बच्चे को साजिदा बेगम नामक महिला को बेचा. बच्चे की मां रुकमिणा बेगम ने इसकी शिकायत पुलिस से की, जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है.
बताया गया कि रुकमिणा की अमीनुल से कुछ महीने पहले लड़ाई हो गई थी. यह लड़ाई अमीनुल के ड्रग्स तस्कारी के काम में लिप्तर होने के कारण हुई थी. इसके बाद वह अमीनुल को छोड़कर अपने पिता के घर चली गई थी. वहां वह कई महीनों से रह रही थी.
शिकायत के अनुसार एक दिन अमीनुल रुकमिणा के पिता के घर पहुंचा. वह वहां से बेटे को यह कहकर ले गया था कि उसे उसका आधार कार्ड बनवाना है, लेकिन वह तीन चार दिन तक घर नहीं लौटा. इसके बाद जब रुकमिणा ने पता किया तो जानकारी हुई कि पैसे के लिए अमीनुल ने बेटे को बेच दिया है. उसने 5 अगस्तज को इसकी शिकायत पुलिस से की.
पुलिस जांच में यह बात सामले आई कि अमीनुल ने ड्रग्सक की लत पूरी करने के लिए 40 हजार रुपये में बच्चेी को गोराईमारी की साजिदा बेगम को बेच दिया है. पुलिस ने इसके बाद बच्चेे को बरामद किया और उसे मां को सौंप दिया.







.jpeg)












