साउथ अफ्रीका से पेट मे छुपा कर लाया था ड्रग्स, आरोपी पुलिस की हिरासत मे
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, कस्टम की टीम ने दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक विदेशी नागरिक को ट्रैप किया है, ये नागरिक जाम्बिया का रहने वाला है. वह जोहान्सबर्ग से दिल्ली आया था. यहां पर संदेह होने पर कस्टम की टीम ने उसे एयरपोर्ट पर रोका. फिर दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में उसका एक्स-रे कराया गया तो उसके पेट के अंदर हल्के पीले रंग के कैप्सूल नजर आए, फिर उसे दवाई के जरिए डॉक्टरों ने निकाला तो कुल 106 कैप्सूल निकाले गए, जिनमें 1052 ग्राम पाउडर मिला|
विभागीय जांच में जांच में पता चला कि वह हीरोइन है. उसकी कीमत कस्टम के अनुसार इंटरनेशनल मार्केट में 7 करोड़ 36 लाख रुपए बताई जा रही है. इस विदेशी नागरिक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट सहित अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है. उसे गिरफ्तार करके आगे की कार्रवाई की जा रही है. स्मगलिंग के इस तरीके ने अफसरों को भी हैरान कर दिया है. बता दें कि नशे के सौदागर अलग अलग तरीकों से देश में स्मग्लिंग करने की कोशिश करते हैं. हालांकि कुछ मामलों में जांच टीम की सक्रियता से बड़े खुलासे होते हैं. हीरोइन तस्करी का ये मामला उसी तरह से देखा जा रहा है|
तस्करों के लिए बड़ा मार्केट है इंडिया
बताया जाता है कि नशे के सामानों की तस्करी करने वालों के लिए इंडिया बड़ा मार्केट है. बड़े पैमाने पर यहां ड्रग्स, हीरोइन, ब्राउन शुगर, स्मैक व अन्य पदार्थों की सप्लाई की जाती है. अंतरराष्ट्रीय स्तर के नशे के सौदागर इन कामों में लिप्ट रहते हैं. कस्टम द्वारा गिरफ्तार किए गए विदेशी नागरिक से पूछताछ में बड़ा खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है|







.jpeg)












