BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

नशे में धुत महिला शिक्षक स्कूल में पड़ी रही बेहोश, जाने कहा कि है खबर...

नशे में धुत महिला शिक्षक स्कूल में पड़ी रही बेहोश, जाने कहा कि है खबर...
Share

कांकेर। पुरुष शिक्षक के नशे में धुत होकर शिक्षकों के स्कूल आने की शिकायतें अभी तक आती रही है। लेकिन, कोयलीबेड़ा के कोतुल बालक आश्रम की महिला शिक्षक मीरा देवी उसेंडी के नशे में धुत होकर स्कूल में पड़े रहने से स्कूल के बच्चों में इसका विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। ऐसा देखने में कम ही मिलता है, जब कोई महिला शिक्षक नशे में धुत होकर स्कूल में पड़ी रहे। 


प्राप्त जानकारी के अनुसार स्कूली दिवस में हमेशा की तरह स्कूल खुला और बच्चे पढऩे के लिए स्कूल पहुंचे, लेकिन यहां हालात कुछ बदले थे क्योंकि एक कमरे में शिक्षक नशे में धुत पड़ी थी, जिसे बच्चे उठाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन वह इतनी अधिक नशे में थी कि बच्चों के उठाने के बाद भी नहीं उठ पाई। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शिक्षिक के विरूद्ध हस्ताक्षर करके लिखित शिकायत बीईओ को दी है। जबकि शाला प्रबंधन विकास समिति अध्यक्ष राजीव पोटाई का कहना है कि महिला शिक्षक अक्सर शराब के नशे में रहती है और स्कूल में ही सो जाती है। खंड शिक्षा अधिकारी कोयलीबेड़ा अर्जुन सर्फे ने कहा कि ग्रामीणों से शिकायत मिली है। चुनाव के तत्काल बाद जांच दल भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट आते ही तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

Share

Leave a Reply