मामूली बात पर हुए विवाद के चलते दो पक्षों में फायरिंग,इलाके में मचा हड़कंप
ग्वालियर। मामूली बात को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया। गुस्से में आकर दोनों ने एक दूसरे पर फायरिंग कर दी। इस घटना में एक युवक के सीने में तो वहीं दूसरे के पैर में गोली लगी है। घटना के बाद एक युवक मौके से फरार हो गया। इधर गोली चलने की आवाज से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना महाराजपुरा थाना क्षेत्र के कुंवरपुरा की है। बताया जा रहा है कि मकान के सामने रास्ते पर पत्थर लगाने को लेकर दोनों में विवाद हुआ। इसके बाद कुछ ही देर में दोनों ने बंदूक निकाल ली और एक दूसरे पर ही फायरिंग कर दी। इस घटना में दोनों घायल हो गए। सीने में गोली लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, दूसरा युवक के पैर में गोली लगी है। इधर वारदात के बाद इलाके में लोगों का गुस्सा भड़क गया। मामले की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को काबू किया। इस दौरान कूुछ समय के लिए इलाके में तनाव की स्थिति पैदा हो गई थी। पुलिस आरोपी युवक की तलाशी कर रही है।







.jpeg)












