कोतवाली क्षेत्र में आर्थिक तंगी के चलते शराबी युवक ने फांसी लगाकर दी जान
राठ। कोतवाली क्षेत्र के मनकहरी गाँव में शराब पीने के लती एक युवक ने फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब मृतक की पत्नी ने उसे फाँसी पर लटकता हुआ देखा तो उसकी चीखने लगी।जिसका शोरगुल सुनकर परिवार के अन्य सदस्य व ग्रामीण मौके पर पहुंच गये व युवक को फंदे से उतार कर सीएचसी ले गये। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अचानक हुई इस घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
मनकहरी गाँव के ग्राम प्रधान तुलसीदास यादव ने बताया कि उनके गाँव के है अमरसिंह पुत्र देवीदीन अत्यधिक शराब पीने का लती था। जिस वजह से वह आर्थिक तंगी के कारण मानसिक रूप से तनावग्रस्त रहता था। बताया कि रात्रि में अमरसिंह ने अपने कमरे में फाँसी लगा ली। जिसके बाद तत्काल सीएचसी ले जाया गया। जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। जो अपने पीछे पत्नी जयदेवी के अलावा दो मासूम बच्चों को रोता बिलखता हुआ छोड़ गया है।अचानक हुई इस घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया व परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मामले में पुलिस के द्वारा मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।







.jpeg)












