स्कूल ना जाना पड़े इसलिए भाई-बहन ने रची, खुद के अपहरण की कहानी, जाने पूरा मामला...
कोरबा। कोरबा के कटघोरा क्षेत्र से मिली भाई-बहन के अपहरण का मामला फर्जी साबित हुआ| बताया जा रहा है की किशोरी ने खुद ही छोटे भाई और अपने अपहरण और बंधक बनाए जाने की झूठी कहानी रची थी। पिछले एक हफ्ते से किशोरी स्कूल नहीं जा रही थी, जिसकी वजह से उसकी मां और बुआ ने उसे डांटा था। इसके बाद सोमवार की शाम से किशोरी अपने छोटे भाई के साथ लापता थी। उसकी मां मुंगफली बेचने का काम करती है। बेटी के घर न आने पर परेशान मां और बुआ ने थाने में इनकी गुमशूदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों की तलाश कर रही थी। इस बीच मंगलवार की सुबह 11 बजे गांव के ही एक मकान में किशोरी बेहोशी की हालत में मिली। उसके साथ बुआ का लड़का भी था। पुलिस ने किशोरी को कटघोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल कराया था। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात आरोपी की खिलाफ धारा 307, 363, 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया था।
बहन के कहने पर-
इस बीच किशोरी के होश में आने पर पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू की तो वह गोल-मोल जवाब देती रही। पुलिस ने भी आस-पास के सीसी टीवी फूटेज खंगालना शुरू किया। होटल संचालक के मकान के लगे सीसीटीवी कैमरे में किशोरी और उसका भाई कमरे में जाते दिखे, उनके साथ कोई और नही था। पुलिस ने फिर से पूछताछ शुरू की तो किशोरी ने सच्चाई बयां कर दी। उसने बताया कि वह कक्षा 9वीं में पढ़ती है और उसे स्कूल नही जाने की वजह से अक्सर मां डांटती थी। इस बात से नाराज किशोरी भाई के साथ उस मकान के पास जैसे ही पहुंची उसे बोरी और रस्सी दिखी। उसने खुद को रस्सी से पहले बांध लिया और अपने भाई को भी सीखा दिया कि दो युवकों ने उनको यहां लाकर बांधा है ऐसा बोलना है, उसके सिखाए मुताबिक भाई ने भी परिजनों से वही कहा।







.jpeg)












