BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

रायपुर महिलाओं में आक्रोश के चलते नेताओं को लौटना पडा उल्टे पाँव जाने क्या हुआ ऐसा

रायपुर महिलाओं में आक्रोश के चलते  नेताओं को लौटना पडा उल्टे पाँव जाने क्या हुआ ऐसा
Share

रायपुर: उद्घाटन समारोह में शामिल होने गए पूर्व मंत्री और विधायक बृजमोहन अग्रवाल को उस वक्त उल्टे पांव लौटना पड़ गया, जब कार्यक्रम के दौरान महिलाएं उनके विरोध पर उतारू हो गई। बृजमोहन का विरोध कर रही महिलाओं ने स्पष्ट तौर पर उनसे कहा कि अब हमें आप पर विश्वास नहीं रह गया है, आप यहां से चले जाइए। हालात को देखते हुए विधायक अग्रवाल को बैरंग ही लौटना पड़ा। इस दौरान बृजमोहन के साथ रायपुर नगर निगम के महापौर प्रमोद दुबे भी मौजूद रहे।

मिली जानकारी के अनुसार पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ब्राह्मण पारा वार्ड में सामाजिक भवन और गार्डन का लोकार्पण करने पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ महापौर प्रमोद दुबे भी मौजूद थे। कार्यक्रम में शामिल होने आई महिलाओं ने बृजमोहन और प्रमोद दुबे का विरोध करते हुए उन्हें वापस भेज दिया।

हालांकि बृजमोहन अग्रवाल ने आक्रोशित महिलाओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उनके गुस्से के सामने उन्हें झुकना पड़ा। इसके बाद बृजमोहन और प्रमोद दुबे कार्यक्रम स्थल से उल्टे पांव ही लौट गए।


Share

Leave a Reply