BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

पुलिस ने चेकिंग के दौरान युवक-युवती को प्रेमी जोड़ा समझकर पकड़ा, लेकिन उनके पास मिली चौंकाने वाली चीज

पुलिस ने चेकिंग के दौरान युवक-युवती को प्रेमी जोड़ा समझकर पकड़ा, लेकिन उनके पास मिली चौंकाने वाली चीज
Share

 जीआरपी-आरपीएफ की संयुक्त टीम ने हावड़ा-दिल्ली रेल रुट के पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर चेकिंग के दौरान युवक-युवती को गिरफ्तार किया है। सोमवार को जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या 6 के पश्चिमी छोर से इनको पकड़ा गया है। गिरफ्तार युवक और युवती के पास से दो किलो अफीम बरामद की गई है। आरोपियों के खिलाफ जीआरपी थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।

दरअसल, सोमवार की रात डीडीयू जंक्शन पर जीआरपी और आरपीएफ की टीम संयुक्त रूप से चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 6 के पश्चिमी छोर पर एक युवक और युवती को संदिग्ध पाया गया। दोनों की तलाशी के दौरान उनके पास से दो किलो बीस ग्राम अफीम बरामद की गई। बरामद अफीम की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में ग्यारह लाख बताई गई। आरोपितों के खिलाफ जीआरपी ने कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज दिया।

बताया गया कि दोनों युवक-युवती को संदिग्ध देखकर पुलिस ने उन्हें प्रेमी प्रेमिका समझा था। प्रथम दृष्टया उन्हें प्रेमी प्रमिका समझकर उनसे पूछताछ की जा रही थी. लेकिन जब उनसे पूछताछ की गई तो वो घबराने लगे। ऐसी स्थिति में जीआरपी को उन पर शक हुआ। जिसके बाद उनकी तलाशी करवाई गई, इस दौरान उनके पास से दो किलो से अधिक की अफीम बरामद हुई। युवक-युवती के पास अफीम की खेप देखकर पुलिसकर्मी चौंक गए। जीआरपी ने तत्काल उन्हें हिरासत में ले लिया और थाने लेकर गई। जहां उनसे पूछताछ करने पर पता चला कि युवक-युवती पिछले कुछ वर्षों से एक दूसरे के अच्छे मित्र हैं। फिलहाल जीआरपी, दोनों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।

डीडीयू जंक्शन में संदिग्ध युवक और युवती को पकड़ा
जीआरपी प्रभारी सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि चेकिंग के दौरान डीडीयू जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या छह से संदिग्ध युवक और युवती को गिरफ्तार किया है, इनके पास से दो किलो बीस ग्राम अफीम बरामद की गई है। बरामद अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 11 लाख है। पूछताछ के दौरान दोनों की पहचान, झारखंड रांची जिले के श्रवणमुंडा निवासी पार्वती एवं चतरा जिले के गिद्धोर गांव निवासी महेंद्र पांडेय के रूप में हुई। आरोपियों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।


Share

Leave a Reply