शादी समारोह के दौरान खाने में नहीं मिला मछली का फेवरेट पीस, तो गांव वालों में जमकर हुई मारपीट
गोपालगंज। गोपालगंज जिले के भोरे थाना अंतर्गत एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां समारोह में मछली के मुड़ा (मछली का सिर) के लिए जमकर मारपीट हुई है। इस मारपीट की घटना में 11 लोग जख्मी हो गए हैं।
मामला जिले के भोरे थाना क्षेत्र के सिसई टोला भटवलिया का है। जहां गुरुवार की रात भोज में मछली का सिर मुड़ा नहीं परोसने की वजह से खूनी झड़प हो गई।
इस घटना में दोनों पक्षों के 11 लोग घायल हुए जिन्हें इलाज के लिए भोरे रेफरल अस्पताल और सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद दोनों पक्षों में तनाव व्याप्त हो गया है। वहीं, पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों के घायलों का अलग-अलग फर्द बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात भोरे थाना क्षेत्र के सिसई टोला भटवलिया में छठू गोंड के यहां बारात आई थी। शादी-समारोह में खिलाने के लिए मछली-चावल का इंतजाम किया गया था। सदर अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे जख्मी सुदामा गोंड के अनुसार उनका बेटा राजू गोंड और मुन्ना गोंड मछली सर्व कर रहे थे।
इसी बीच पड़ोसी अजय गोंड और अभय गोंड अपने जानने वाले मेहमानों को लेकर आए और उन्हें खिलाने के लिए बैठा दिया। खाने के लिए बैठे लोगों को पहले राउंड में दो-दो पीस मछली दिया गया। जिसके बाद मछली के सिर यानी मुड़ा की मांग की गई। मछली का सिर नहीं दिए जाने पर राजू गोंड और मुन्ना गोंड की पिटाई की जाने लगी।







.jpeg)












