BIG BREAKING : राजधानी में शादी ब्याह के दौरान डीजे और बैंड-बाजा में फिर लगा प्रतिबन्ध, प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला
पटना | बिहार की राजधानी पटना से एक बड़ी खबर आ रही है | खबर है कि बिहार की राजधानी पटना में इस बार भी लोग शादी-ब्याह में डीजे का आनंद नहीं उठा सकेंगे | सरकार ने अनलॉक 8 में डीजे, बारात और जुलूस पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है | सरकार के इस फैसले के कारण डीजे और बैंड-बाजा वालों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है | शादी-विवाह से जुड़े पुरोहितों का कहना है कि नवंबर से लेकर दिसंबर तक में 15 लगन (शुभ मुहूर्त) हैं और उसके बाद खरमास शुरू हो जाएगा |
वहीं, प्रतिबंध लगने से डीजे और बैंड-बाजा पेशे वाले लोग काफी परेशान और आक्रोशित हैं | मीडिया से बातचीत में डीजे और बैंड-बाजा संचालकों ने कहा कि जिस तरह से पिछले लगभग दो वर्षों से कोरोना संक्रमण को लेकर प्रतिबंध था, उनकी स्थिति काफी खराब हो चुकी है | इस बार कुछ उम्मीद जगी थी लेकिन सरकार ने फिर से उनकी उम्मीदों को झटका दे दिया है और डीजे और बारात-जुलूस पर प्रतिबंध लगा दिया गया है | उनका कहना है कि इस पेशे से काफी लोग जुड़े हुए हैं | उनके साथ-साथ सैकड़ों मजदूर भी हैं जो डेली काम करते हैं | अब सरकार के प्रतिबंध लगाने से इन लोगों के सामने रोजी-रोटी की समस्या खड़ी हो जाएगी | डीजे वालों ने यह भी कहा कि सरकार हम लोगों का सामान रख ले और हमारे लिए कोई रोजगार की व्यवस्था करे







.jpeg)












