BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

BIG NEWS : प्रदेश में महसूस किये गये भूकंप के झटके, राजधानी में घरों से बाहर निकले लोग

BIG NEWS : प्रदेश में महसूस किये गये भूकंप के झटके, राजधानी में घरों से बाहर निकले लोग
Share

पटनाबिहार में सोमवार की रात करीब 9 बजकर 23 मिनट पर लोगों को भूकंप के झटके लगे हैं। राज्य के कई जिलों में भूकंप आने की सूचना मिल रही है। भूकंप के झटके महसूस करते ही पटना में बड़ी संख्या में लोग अपने घरों से बाहर निकल कर सड़कों पर आ गए। रिक्टर स्केल पर 3.5 तीव्रता का भूकंप है।

पढ़े : दर्दनाक सड़क हादसा : अनियंत्रित हो कर नहर में जा गिरी 54 यात्रियों से भरी बस, अब तक 18 लोगों की मौत 

बिहार के मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भूकंप का केंद्र पटना में था। भूकंप का राजधानी पटना में 5 किमी की गहराई पर केंद्र था। भूकंप के झटके लगते ही लोग अपने घरों से बाहर आ गए। वहीं कुछ लोगों को भूकंप का पता नहीं चला। जब लोगों ने एक दूसरे से पूछा तो महसूस हुआ। राजधानी पटना के अलावा नालंदा भागलपुर, समेत कई जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

पढ़ें : BIG BREAKING : दिन दहाड़े उपसरपंच को गोली मारकर की हत्या, 1 महिला भी हुई घायल, पढ़ें पूरी खबर


इसके बाद तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा कि पटना में भूकंप के झटके महसूस किए गए। मैं हर किसी की सुरक्षा की कामना करता हूं और सभी से निवेदन करता हूं कि वे सावधानी बरतें, सुरक्षा बरतें और जरूरत पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर जाएं। गौरतलब है कि दिन में मणिपुर और हरियाणा में भी। हालांकि इन झटकों की तीव्रता कम थी। सोमवार शाम तमेंगलोंग, मणिपुर में रिक्टर स्केल 3.4 की तीव्रता का भूंकप महसूस किया गया था। वहीं हरियाणा के सोनीपत में भी भूकंप के झटके लगे थे। भूकंप के झटके दोपहर 1 बजकर 25 मिनट पर महसूस किए गए थे। इनकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.7 थी।


Share

Leave a Reply