BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

सर्दियों में जमकर खाएं ये हरी सब्जी, शरीर पर करती है गजब का जादू

सर्दियों में जमकर खाएं ये हरी सब्जी, शरीर पर करती है गजब का जादू
Share

लू मटर, मटर पनीर जैसी सब्जियों का स्वाद बढ़ानी वाली हरी मटर सर्दियों में सबसे ज्यादा खाई जाती है. लोग कच्चा मटर खाना भी बहुत पसंद करते हैं. हरी मटर न केवल पौष्टिक होती है बल्कि इसमें फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट की मात्रा भी अच्छी होती है. इसके अलावा कई शोध में यह बताया गया है कि ये आपको हृदय रोगों और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से भी बचाता है. आइए आपको बताते हैं हरे मटर के कुछ ऐसे फायदों के बारे में जो आपके शरीर पर एक अलग ही जादू चला सकते हैं.

दिल के लिए फायदेमंद
मटर में फाइबर की मात्रा बहुत अधिक होती है जो आपके दिल को बीमारियों से दूर रखने में मदद करता है. सप्ताह में कम से कम दो बार हरी मटर का सेवन करने से हार्ट अटैक की समस्या बहुत हद कम हो जाती है.
वजन कम करना
हरी मटर में विटामिन के, मैंग्निज, कॉपर, विटामिन सी, फॉस्फोरस और फोलेट जैसे जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो आपको सही वजन बनाएं रखने में मदद करते हैं. आपको बता दें कि आधा कप मटर में केवल 62 कैलोरी होती हैं, जो आपका पेट भरने के साथ-साथ वजन भी बैलेंस करती है.
पाचन तंत्र होता है दुरुस्त
विटामिन-सी हमारे पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में मदद करता है, जो कि हरी मटर में भी पाया जाता है. हरी मटर में पाया जाने वाला विटामिन सी आपकी दैनिक जरूरत का 13 फीसदी हिस्सा पूरा करता है. विटामिन सी से भरी मटर आपके पाचन तंत्र को दुरुस्त बनाने का काम करती है. हरी मटर न सिर्फ पाचन में बल्कि पेट के कैंसर के खतरे को भी कम करती है.
कोलेस्ट्रॉल
हरी मटर के सेवन से आपके शरीर में अच्छे व खराब कोलेस्ट्रॉल के बीच संतुलन बना रहता है, जिस कारण आपका दिल भी सुरक्षित रहता है.
हड्डियां होती हैं मजबूत
हड्डियों के लिए जितना जरूरी कैल्शियम है उतना ही जरूरी है प्रोटीन. प्रोटीन की कमी होने पर टूटी हड्डियों का जुडऩा मुश्किल हो जाता है. साथ ही प्रोटीन की कमी आपकी हड्डियों को कमजोर कर देती है. प्रोटीन से भरपूर हरी मटर आपकी हड्डियों को मजबूत बनाने का भी काम करती है.
स्किन की समस्याएं होती हैं छूमंतर
अगर आप स्किन संबंधी समस्याओं से परेशान हैं तो हरी मटर का दरदरा पेस्ट बनाएं और उसे चेहरे पर लगाएं. ऐसा करने से स्किन संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलता है. अगर आपका शरीर का कोई हिस्सा जल गया है तो मटर का पेस्ट बनाकर उस पर लगाएं. पेस्ट लगाने से प्रभावित हिस्से पर ठंडक पड़ जाती है और आपको राहत मिलती है.
 

Share

Leave a Reply