BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

TMC नेता महुआ मोइत्रा को ED ने भेजा समन…जानिए क्या है पूरा मामला

TMC नेता महुआ मोइत्रा को ED ने भेजा समन…जानिए क्या है पूरा मामला
Share

 नई दिल्ली। टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के उल्लंघन मामले में महुआ मोइत्रा को फिर समन भेजा है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने महुआ को 28 मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया है।

इससे पहले 19 मार्च को उन्हें ईडी द्वारा समन भेजा गया था। ईडी के सामने पेश ना होने पर ये समन जारी किया गया था। बता दें कि महुआ ने ईडी को चिट्ठी लिखकर पेशी से मोहलत मांगी थी।

एनआरआई खाते से जुड़े लेनदेन का मामला

ईडी फेमा के प्रावधानों के तहत महुआ का बयान दर्ज करना चाहती है। महुआ के खिलाफ एनआरई खाते से जुड़े लेनदेन की जांच की जा रही है। इसके अलावा विदेश में पैसे भेजने के कुछ अन्य मामलों की भी जांच की जा रही है।

गौरतलब है कि बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने महुआ पर कई आरोप लगाए थे। निशिकांत ने कहा था कि महुआ ने कारोबारी हीरानंदानी से महंगे गिफ्ट और पैसे लेकर अदाणी समूह और प्रधानमंत्री मोदी को निशाना बनाने के लिए लोकसभा में सवाल पूछा था।


Share

Leave a Reply