BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

जैकलीन-नोरा को ईडी ने भेजा समन, 200 करोड़ की धोखाधड़ी से जुड़ा है मामला

जैकलीन-नोरा को ईडी ने भेजा समन, 200 करोड़ की धोखाधड़ी से जुड़ा है मामला
Share

मुंबई: सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बयान दर्ज करवाने के बाद अभिनेत्री नोरा फतेही को गवाह के तौर पर प्रवर्तन निदेशालय ने समन भेजा है। ईडी द्वारा पूछताछ के सिलसिले में आज नोरा ऑफिस पहुंच चुकी हैं। ईडी इस मामले में उन सभी लोगों पर पैनी नजर बनाए हुए है जो इस केस से सीधे या दूसरे तरीके से जुड़े हुए हो सकते हैं। नोरा के अलावा जैकलीन फर्नांडीस को भी ईडी ने समन भेजा है। जैकलीन को 15 अक्तूबर को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। दरअसल ईडी ये जानना चाह रही है कि क्या सुकेश चंद्रशेखर की वजह से विदेशों में भी पैसे का लेन देन हुआ है? उन्होंने सुकेश च्रंदशेखर और उनकी पत्नी के घर छापा मारा था और उनका कहना है कि बॉलीवुड के कई सितारे इस मामले में भागीदार रहे हैं। 200 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी मामले में सुकेश चंद्रशेखर जेल में बंद है।


ये मामला दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा द्वारा सुकेश और दूसरों के खिलाफ आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और करीब 200 करोड़ रुपये की जबरन वसूलो को लेकर दर्ज प्राथमिकी पर आधारित है। इस मामले में अभिनेत्री जैकलीन से ईडी ने पूछताछ की थी और उनका बयान प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के प्रावधानों के तहत दर्ज किया गया था। अब 15 अक्तूबर को उन्हें पूछताछ के लिए ईडी ऑफिस जाना होगा। जांच एजेंसी ये भी जानने के प्रयास में है कि नोरा और जैकलीन की तरफ से सुकेश संग किसी भी तरह का लेन-देन हुआ था या नहीं।


इस केस की शुरुआत 200 करोड़ की एक रंगदारी से हुई थी जो जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने एक बिजनेसमैन की पत्नी से वसूली थी। इस केस में सुकेश की पत्नी लीना पॉल के मिली भगत की भी जानकारी सामने आई थी जिसके बाद उनसे भी घंटों पूछ ताछ की गई थी। पुलिस की तरफ से बताया गया था कि पॉल ने कथित तौर पर फोर्टिस हेल्थकेयर के पूर्व प्रवर्तक शिविंदर मोहन सिह की पत्नी अदिति के साथ धोखाधड़ी करने में सुकेश की मदद की थी।


इसके बाद मनी लॉन्ड्रिंग केस में बॉलीवुड सितारों के नाम भी सामने आने लगे। सबसे पहले जैकलीन से इस मामले में पांच घंटे पूछताछ की गई थी जिस पर उन्होंने कहा था कि वो सुकेश के जाल में फंस गईं थीं। खबर यह सामने आई थी कि सुकेश द्वारा अपनी पहचान बदलकर जैकलीन को फोन मिलाया जाता था। अब इस केस में नोरा फतेही का नाम भी सामने आ चुका है और उनसे पूछताछ की जाएगी। इस पूरे मामले में सुकेश और उनकी पत्नी के अलावा चार और लोग गिरफ्तार हो चुके हैं।


Share

Leave a Reply