BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बेटिंग ऐप मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, उर्वशी रौतेला-सोनू सूद समेत कई सितारों की करोड़ों की प्रापर्टी जब्त

बेटिंग ऐप मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, उर्वशी रौतेला-सोनू सूद समेत कई सितारों की करोड़ों की प्रापर्टी जब्त
Share

 मुंबई. बेटिंग ऐप मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने  एंटरटेनमेंट और स्पोर्ट्स जगत की कई चर्चित हस्तियों की करोड़ों रुपए की संपत्ति अटैच की है, जिनमें  युवराज सिंह, रोबिन उथप्पा, उर्वशी रौतेला, सोनू सूद, मिमी चक्रवर्ती, अंकुश हजारा और नेहा शर्मा जैसे सेलिब्रेटीज के नाम शामिल है।

 

ताजा जांच में ईडी ने करीब 7.93 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की है, जो इस प्रकार है-
युवराज सिंह- 2.5 करोड़ 
उर्वशी रौतेला- 2.02 करोड़
रोबिन उथप्पा- 8.26 लाख 
सोनू सूद- 1 करोड़.. 
मिमी चक्रवर्ती- 59 लाख 
नेहा शर्मा- 1.26 करोड़ 
अंकुश हजारा- 47.20 लाख 

ईडी का कहना है कि ये सभी नाम अलग-अलग स्तर पर जांच के दायरे में हैं।

 

पहले भी हो चुकी है बड़ी कार्रवाई

यह पहला मौका नहीं है जब इस सट्टेबाजी ऐप को लेकर नामी हस्तियां जांच के घेरे में आई हों। इससे पहले इसी मामले में क्रिकेटर शिखर धवन और सुरेश रैना की संपत्तियों पर भी ईडी ने कार्रवाई की थी।

अब तक ‘1xBet’ केस में ईडी कुल 19.07 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच कर चुकी है, जो इस बात की ओर इशारा करता है कि जांच एजेंसी इस मामले को काफी गंभीरता से ले रही है।

क्या है ईडी का आरोप?

ईडी के अनुसार, जिन हस्तियों के नाम सामने आए हैं, उन्हें ऐप के प्रचार (प्रमोशन) या इससे जुड़े अन्य कामों के बदले जो भुगतान किया गया, वह अपराध से अर्जित धन (प्रोसीड्स ऑफ क्राइम) हो सकता है। इसी आधार पर संपत्तियों को जब्त किया गया है और आगे की जांच जारी है। 


Share

Leave a Reply