CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
न्यूज़ बुलेटिन : देखें आज 14 सितम्बर की दिन भर की बड़ी खबरें

न्यूज़ बुलेटिन : देखें आज 14 सितम्बर की दिन भर की बड़ी खबरें

सम्बंधित न्यूज़ को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए हेड लाइन पर क्लिक करें.......  

देह व्यापार : अब प्रदेश के इस जिले में देह व्यापार का हुआ खुलासा, 8 युवक सहित 1 युवती हुई गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

BIG BREAKING : प्रदेश में 2 और विधायक निकले कोरोना संक्रमित, ट्विट कर दी जानकारी 

बड़ी खबर: गार्ड से मारपीट कर अज्ञात बदमाशों ने देशी शराब दुकान से लुटे 14 लाख रुपए

बड़ी खबर: झाड़-फूंक के बहाने लूतरा शरीफ के मौलवी ने किशोरी से किया दुष्कर्म

लोक सेवा आयोग द्वारा 40 ग्रंथपाल के पदों पर भर्ती के लिए चयन सूची जारी 

बड़ी खबर : कांग्रेस के एक और कद्दावर नेता की हुई मौत, 6 बार जीता था विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर 

नौकरी से निकाले जाने से नाराज युवक ने बाईक में लगाई आग 

बड़ी खबर: मानसून सत्र के पहले दिन ही 17 सांसद पाए गए कोरोना पॉजिटिव, पढ़ें पूरी खबर

रिया ड्रग्स मामले में एनसीबी की मुंबई में रेड, शोविक का दोस्त सूर्यदीप मेहरोत्रा हिरासत में

इस देश के जंगल में लगी आग हुई विकराल, अब तक 35 लोगों की मौत, 50 से अधिक लापता 

 

हिंदी दिवस विशेष : ब्रेकिंग न्यूज के दौर में हिन्दी पर ब्रेक

हिंदी दिवस विशेष : ब्रेकिंग न्यूज के दौर में हिन्दी पर ब्रेक

रायपुर | ब्रेकिंग न्यूज के दौर में हिन्दी के चलन पर ब्रेक लग गया है. आप हिन्दी के हिमायती हों और हिन्दी को प्रतिष्ठापित करने के लिए हिन्दी को अलंकृत करते रहें, उसमें विशेषण लगाकर हिन्दी को श्रेष्ठ से श्रेष्ठतम बताने की भरसक प्रयत्न करें लेकिन सच है कि नकली अंग्रेजियत में डूबे हिन्दी समाचार चैनलों ने हिन्दी को हाशिये पर ला खड़ा किया है. हिन्दी के समाचारों में अंग्रेजी शब्दों की भरमार ने दर्शकों को भरमा कर रख दिया है. इसका एक बड़ा कारण यह है कि पत्रकारिता की राह से गुजरते हुए समाचार चैनल मीडिया में बदल गए हैं. संचार या जनसंचार शब्द का उपयोग अनुचित प्रतीत होता है तो विकल्प के तौर पर अंग्रेजी का मीठा सा शब्द मीडिया तलाश लिया गया है. अब मीडिया का हिन्दी भाव क्या होता है, इस पर चर्चा कभी लेकिन जब परिचय अंग्रेजी के मीडिया शब्द से होगा तो हिन्दीकी पूछ-परख कौन करेगा.

 

हालांकि पत्रकारिता को नेपथ्य में ले जाने में अखबार और पत्रिकाओं की भी भूमिका कमतर नहीं है. चैनलों की नकल करते हुए अखबारों ने खबरों और परिशिष्ट के शीर्षक भी अंग्रेजी शब्दों से भर दिए हैं. शहर से इन अखबारों को मोहब्बत नहीं, सिटी उन्हें भाता है. प्रधानमंत्री लिखने से अखबारों में जगह की कमी हो जाती है तो पीएम से काम चलाया जा रहा है. मुख्यमंत्री सीएम हो गए और आयुक्त कमिश्रर. जिलाधीश के स्थान पर कलेक्टर लिखना सुहाता है तो संपादक के स्थान पर एडीटर शब्द सहज हो गया है. यानि समाचार चैनल से लेकर अखबार के पन्नों में भी हिन्दी को दरकिनार किया जा रहा है. हालांकि इस दौर का मीडिया गर्व से इस बात को लिखता जरूर है कि हिन्दी का श्रेष्ठ चैनल या हिन्दी का सबसे ज्यादा बिकने वाला अखबार लेकिन हिन्दी को कितना स्थान है, यह उन्हें भी नहीं मालूम.  

 

हम हर साल 14 सितम्बर को इस बात को लेकर शोर मचाते रहें कि हिन्दी माथे की बिंदी है. हिन्दी से हमारा स्वाभिमान है. हिन्दी हमारी पहचान है लेकिन सच यही है कि पत्रकारिता से मीडिया में बदलते परिदृश्य में हिन्दी हाशिये पर है. हिन्दी के चैनलों के पास हिन्दी के शब्दों का टोटा है. उनके पास सुप्रभात कमतर शब्द लगता है और गुडमार्निंग उनके लिए ज्यादा प्रभावी है. दस बड़ी खबरों के स्थान पर टॉप टेन न्यूज की सूची पर्दे पर दिखाना उन्हें ज्यादा रूचिकर लगता है.
 
 
हिन्दी के नाम पर कुमार विश्वास की कविता का पाठ कराने वाले चैनलों को कभी निराला या पंत की कविताओं को सुनाने या पढ़ाने में रूचि नहीं होती है. सच तो यह है कि हिन्दी की पीठ पर सवार होकर अंग्रेजी की टोपी पहने टेलीविजन न्यूज चैनलों ने जो हिन्दी को हाशिये पर लाने की कोशिश शुरू की है, वह हिन्दी के लिए अहितकर ही नहीं बल्कि दुर्भाग्यजनक है. हिन्दी को प्रतिष्ठा दिलाने वालों का दिल इस बात से दुखता है कि जिनकी पहुंच करोड़ों दर्शक और पाठक के बीच है, वही संचार माध्यम हिन्दी से दूर हैं. इन संचार माध्यमों की आत्मा हिन्दी के प्रति जाग गई तो हिन्दी को प्रतिष्ठापित करने में कोई बड़ी बाधा नहीं होगी लेकिन यह संभव होता नहीं दिखता है. हम तो हिन्दी के दिवस, सप्ताह और अधिक से अधिक हिन्दी मास तक ही स्वयं को समेट कर रखना चाहते हैं. हिन्दी की श्रीवृद्धि के नाम पर यह पाखंड हम दशकों से करते चले आ रहे हैं और शायद यह क्रम ना टूटे. इसे हिन्दी के प्रति पाखंड परम्परा का नाम भी दे सकते हैं. कुछेक को यह नागवार गुजरेगा लेकिन सच से कब तक मुंह चुराएंगे.
 
हिन्दी की यह दुर्दशा अंग्रेजी से प्रभावित हिन्दी समाचार चैनलों के आने के पहले से हो रही है. मेरी तरह आपने भी कभी महाविद्यालय की परीक्षा दी होगी. परीक्षा में प्रश्र पत्र आपके सामने शिक्षक ने रखे होंगे और उसमें प्रश्र पहले हिन्दी में और इसी हिन्दी का रूपांतरण अंग्रेजी में दिया होता है. अब असल बात यह है कि प्रश्र पत्र के निर्देश को पढ़ें जिसमें साफ साफ लिखा होता है कि हिन्दी में कोई त्रुटि हो तो अंग्रेजी के सवाल ही मान्य है. अर्थात हमें पहले समझा दिया गया है कि हिन्दी के चक्कर में मत पड़ो, अंग्रेजी ही सर्वमान्य है. हिन्दी पत्रकारिता में शिक्षा लेकर हाथों में डिग्री लेकर भटकते प्रतिभावान विद्यार्थियों को उचित स्थान क्यों नहीं मिल पाता है तो इसका जवाब है कि उन्हें अंग्रेजी नहीं पढ़ाया गया. बताया गया कि हिन्दी माध्यम में भी अवसर हैं. यदि ऐसा है तो प्रावीण्य सूची में आने वाले विद्यार्थियोंं का भविष्य अंधेरे में क्यों है?
 
टेलीविजन चैनलों में उनका चयन इसलिए नहीं हो पाता है कि वे अंग्रेजी नहीं जानते हैं या उस तरह की अंग्रेजी नहीं जानते हैं जिसके बूते पर वे एलिट क्लास को ट्रीटमेंट दे सकें. ऐसे में हिन्दी के प्रति विमोह और अंग्रेजी के प्रति मोह स्वाभाविक हो जाता है. हालांकि हिन्दी के प्रति समर्पित लोगों को ‘एक दिन हमारा भी टाइम आएगा’ जैसे भाव से भरे लोग उम्मीद से हैं. हिन्दी के हितैषी भी इस बात का सुख का अनुभव करते हैं कि वे वर्ष में एक बार हिन्दी को लेकर बोलते हैं, लिखते हैं और हिन्दी की श्रीवृद्धि के लिए लिए विमर्श करते हैं. एक दिन, एक सप्ताह और एक माह के बाद हिन्दी आले में टांग दी जाती है. कुछ लोग हैं जो वर्ष भर क्या लगातार हिन्दी की प्रतिष्ठा के लिए प्राण-प्रण से जुटे हुए हैं. इन लोगों की गिनती अंगुली भर की है लेकिन हिन्दी को हाशिये पर डालने वालों की संख्या असंख्य है. 
 
इस पर सबसे पहले मीडिया कटघरे में आता है. यूरोप की नकल करते हुए हम भूल जाते हैं कि हिन्दीभाषी जनता ही इनके चैनल को टीआरपी दिलाती है. उनके होने से ही मीडिया का अस्तित्व है लेकिन करोड़ों लोगों की बोली-भाषा को दरकिनार कर उस अंग्रेजी को सिर पर कलगी की तरह बांधे फिरते हैं, जो उन्हें अपना अर्दली समझती है. यह भी सच है कि टेलीविजन चैनलों में काम करने वाले साथियों में अधिसंख्य मध्यमवर्गीय परिवार से आते हैं जिनकी पृष्ठभूमि में शायद ही अंग्रेजियत हो लेकिन उन्हें टेलीविजन प्रबंधन भी लार्ड मैकाले की तरह अंग्रेजी बोलने और लिखने पर मजबूर करता है. मैकाले की समझ में यह बात आ गई थी कि भारत को बर्बाद करना है तो उसकी शिक्षा पद्धति को नष्ट करो और उनमें कुंठा भर दो. मैकाले यह करने में कामयाब रहा और मैकाले के रूप में आज लाखों मीडिया मैनेजर यही कर रहे हैं. जिस किसी को अंग्रेजी नहीं आती, वे हीनता के भाव से भरे हैं. अंग्रेजी उन पर लाद दिया गया है क्योंकि अंग्रेजी के बिना जीवन शून्य है. 
 
मैं अपने निजी अनुभव से कह सकता हूं कि आज से कोई 35 वर्ष पूर्व जब पत्रकारिता का सबक लेने गया वहां भी अंग्रेजी जानने वाले को हमसे ज्यादा सम्मान तब भी मिलता था और आज भी हम. हम हिन्दीपट्टी के लोग दरकिनार कर दिया करते थे. तब मीडिया उत्पन्न नहीं हुआ था. अखबार था तो पत्रकारिता थी. आज की तरह पेडन्यूज नहीं हुआ करता था बल्कि पीत पत्रकारिता की यदा-कदा चर्चा हुआ करती थी. लेकिन हमारे गुरु तो हिन्दुस्तानी भाषा में पगे-बढ़े थे और वे हमें आकर्षित करते थे. हमें लगता था कि जिस भाषा को समाज समझ सके, वही पत्रकारिता है. शायद आज भी हम पिछली पंक्ति में खड़े हैं तो हिन्दी के प्रति मोह के कारण है या कह सकते हैं कि अंग्रेजी को अंगीकार नहीं किया, इसलिए भी पीछे धकेल दिए गए. हालांकि सच यह भी है कि हम जो कर रहे हैं, वह आत्मसंतोष है.
 
किसी एक अघढ़ समाजी का फोन आता है कि आप का फलां लेख पढऩे के बाद मैं आपको फोन करने से रोक नहीं पाया तो लगता है कि मैंने यहां आकर अंग्रेजी को परास्त कर दिया है. क्योंकि फोन करने वाला कोई टाई-सूट पहने नकली किस्म का बुद्धिजीवी नहीं बल्कि ठेठ भारतीय समाज का वह पुराने किस्म का कोई आदमी है जिसके पास दिमाग से अधिक दिल है. हिन्दी की श्रेष्ठता के लिए, हिन्दी को प्रतिष्ठापित करने लिए दिमाग नहीं दिल चाहिए. दिल वाले आज भी पत्रकारिता कर रहे हैं और दिमाग वालों की जगह मीडिया में है. हिन्दी को श्रेष्ठ स्थान दिलाना चाहते हैं तो दिल से हिन्दी को गले लगाइए. हिन्दी दिवस और सप्ताह, मास तो औपचारिकता है. एक बार प्रण लीजिए कि हर सप्ताह हिन्दी में एक लेख लिखेंगे, हिन्दी में संवाद करेंगे. हम बदलेंगे तो समाज बदलेगा. मीडिया का क्या है, वह तो बदल ही जाएगा.
न्यूज़ बुलेटिन : देखें आज 13 सितम्बर की दिन भर की बड़ी खबरें

न्यूज़ बुलेटिन : देखें आज 13 सितम्बर की दिन भर की बड़ी खबरें

सम्बंधित न्यूज़ को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए हेड लाइन पर क्लिक करें.......  

बड़ी खबर: मुख्यमंत्री के पिता भी आये कोरोना के चपेट में, निजी अस्पताल में हुए भर्ती 

मानसून सत्र शुरू होने से पहले ही पांच सांसदो कि आई कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव 

बड़ी खबर : पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह का एम्स में हुआ निधन, वेंटिलेटर सपोर्ट में थे पूर्व मंत्री 

रायपुर: अस्पताल ने पैसो के लिए शव को बनाया बंधक, परिजनों ने मचाया हंगामा 

इंस्टाग्राम पर फ्रेन्ड रिक्वेस्ट भेज युवक से लूट, लड़की के नाम से आईडी बनाकर युवक से लूटे नगदी, मोबाईल व बाईक 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ’कोरोना विजय रथ को ध्वज दिखा कर रवाना किया

शहर में फुटा सेक्स रैकेट का भांडा, महिला दलाल समेत 7 लोग गिरफ्तार 

 क्या आप भी करवाना चाहते है कोरोना जांच, तो इन जगहों पर हो रहा है निशुल्क जाँच 

 रायपुर: आवारा कुत्ते खोल रहे कोविड केयर सेंटर की पोल, बदबूदार भोजन से मरीज है परेशान

जब हैंडपंप से निकलने लगी शराब, लोग देखकर हो गये हैरान

महाराष्ट्र के राज्यपाल से मिलीं कंगना, मुलाकात के बाद कहा- उम्मीद है न्याय मिलेगा 

न्यूज़ बुलेटिन : देखें आज 12 सितम्बर की दिन भर की बड़ी खबरें

न्यूज़ बुलेटिन : देखें आज 12 सितम्बर की दिन भर की बड़ी खबरें

सम्बंधित न्यूज़ को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए हेड लाइन पर क्लिक करें.......  

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. हर्षवर्धन को लिखा पत्र, कोविड सेंटरों के संचालन के लिए मांगे 736.74 करोड़ 

बड़ी खबर: ड्रग मामले में रिया चक्रवर्ती ने लिए एक्ट्रेस सारा अली खान, रकुलप्रीत सिंह समेत 25 सेलेब्स के नाम 

बड़ी खबर: ड्रग्स पेडलर्स के ठिकाने पर एनसीबी की रेड, मुंबई-गोवा से 7 गिरफ्तार 

कोरोना पर पीएम मोदी ने किया सावधान: कहा- जब तक दवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं 

अगर आपको भी रविवि के परीक्षा से संबंधित गाइड लाइन को लेकर कुछ परेशानियां है , तो इसे जरुर पढ़े 

राज्य में तीन आईपीएस हुए डीजी पद पर पदोन्नत , देखे लिस्ट 

 राजधानी के कोविड सेंटर में मरीजों को पुलिस कर्मियों ने की धुनाई, सोशल मीडिया पर विडियो शेयर कर की कार्यवाई की मांग 

पत्नी की हत्या कर पति हुआ फरार, हंसिया से किया गले व चेहरे पर वार 

बड़ी खबर: राजधानी में साढ़े 12 करोड़ की जीएसटी चोरी मामले में कारोबारी शुभम सिंघल गिरफ्तार 

बड़ी खबर: राजधानी में कारोबारी के दुकान से 67 लाख की चोरी, आरोपी गिरफ्तार 

सोशल मीडिया पर #उद्धव_इस्तीफा दो हैशटैग हुआ ट्रेंड, क्या है कारण... 

अन्नदाता किसान के वोट से जन्मी मोदी सरकार आज किसानों के लिए भस्मासुर बन चुकी है- शैलेश नितिन त्रिवेदी 

 

 

न्यूज़ बुलेटिन : देखें आज 11 सितम्बर की दिन भर की बड़ी खबरें

न्यूज़ बुलेटिन : देखें आज 11 सितम्बर की दिन भर की बड़ी खबरें

सम्बंधित न्यूज़ को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए हेड लाइन पर क्लिक करें.......  

बड़ी खबर : पंडित रविशंकर विश्वविध्यालय ने जारी की अंतिम वर्ष और सेमेस्टर परीक्षा की समय सारणी और दिशा निर्देश, देखे कब से है परीक्षाए 

बड़ी खबर : कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विद्यालय ने अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा के लिए जारी की दिशा निर्देश

अभी जेल ही रहेगा रिया का ठिकाना, कोर्ट ने खारिज की जमानत की अर्जी 

कंगना की मां ने शिवसेना पर किया हमला कहा :घर में बेटियां नहीं हैं क्या

BIG BREAKING : मंजू ममता रेस्टोरेन्ट के नाम पर फेसबुक में फ्री थाली का फर्जी विज्ञापन देकर ठगी करने वाले 2 अंतर्राज्यीय शातिर ठग गिरफ्तार 

अमलीडीह बना राजधानी का नया हॉटस्पॉट, 10 दिनों के भीतर इन टॉप 10 स्थानों से मिले सर्वाधिक मरीज

बड़ी खबर रायपुर: युवक ने अपनी दोस्त के साथ की मारपीट और दांत से काटकर किया घायल, बात दबाने युवती को दिया 10 लाख रुपए का ऑफर 

राजधानी के बस स्टैण्ड में पकड़ाया 27 किलों 3 सौ ग्राम मादक पदार्थ गांजा

 सामाजिक कार्यकर्ता स्वामी अग्निवेश का निधन, लम्बे समय से थे बीमार 

क्रिकेटर हरभजन सिंह हुए ठगी का शिकार, लगा चार करोड़ रुपए का चूना 

न्यूज़ बुलेटिन : देखें आज 10 सितम्बर की दिन भर की बड़ी खबरें

न्यूज़ बुलेटिन : देखें आज 10 सितम्बर की दिन भर की बड़ी खबरें

सम्बंधित न्यूज़ को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए हेड लाइन पर क्लिक करें.......  

राजधानी रायपुर में कोरोना से एक कांग्रेस नेता की हुई मौत

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: अब इस शहर में आज रात 12 बजे से 5 दिन के लिए लॉकडाउन 

मंत्रालय एवं संचालनालय के अधिकारियों-कर्मचारियों को स्वयं के वाहन से आने का सुझाव 

कोविड केयर सेंटर में दिया गया दुर्गंध युक्त भोजन, नाराज मरीजो ने किया जमकर हंगामा 

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: जिले के अब इस इलाके में आज से 14 सितंबर तक लॉकडाउन 

बड़ी खबर: कोरोना संक्रमित मरीज ने की अस्पताल में फांसी लगाकर आत्महत्या, मां की भी हुई मौत 

दहेज के लिये महिला के साथ मारपीट, ससुरालियों के खिलाफ अपराध दर्ज 

राजधानी में दो गैंग आपस में भिड़़े, एक दूसरे पर किया चाकू से जान लेवा हमला 

बड़ी खबर: उद्योग भवन में 21 अधिकारी-कर्मचारी मिले पॉजीटिव 

कोरोना संक्रमण से आयकर विभाग के प्रमुख निदेशक की मौत, निजी अस्पताल में चल रहा था इलाज… 

न्यूज़ बुलेटिन : देखें आज 9 सितम्बर की दिन भर की बड़ी खबरें

न्यूज़ बुलेटिन : देखें आज 9 सितम्बर की दिन भर की बड़ी खबरें

सम्बंधित न्यूज़ को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए हेड लाइन पर क्लिक करें.......  

रिया के समर्थन में उतरीं अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता 

बॉम्बे हाईकोर्ट ने कंगना की प्रॉपर्टी पर BMC की तोड़फोड़ पर लगाई रोक, मांगा जवाब 

राष्ट्रपति भवन में सुरक्षाकर्मियों की बैरक में जवान ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

14 दिन के लिए भायखला जेल में शिफ्ट की गईं रिया: जमानत के लिए फिर लगाई अर्जी 

बहू ने किया कार का इनॉग्रेशन, शोरूम का कांच फोड़कर दूसरी कार पर जा गिरा कार 

कोरोना पर हर्ड इम्युनिटी जानने होगा सीरो सर्वे, 10 जिलों मे 16 सितंबर से लिए जाएंगे सैंपल 

अपने ही ट्वीट पर घिरे डॉ. रमन,बेरोज़गारों ने जानना चाहा केंद्र और भाजपा शासित राज्यों हाल 

कोरोना कहर: जनसंपर्क विभाग में आज फिर मिले 5 कोरोना संक्रमित, अब तक 25 कर्मचारी पाए गए संक्रमित

बिग ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ में तीन आईपीएस अफसर बन रहे डीजी, जाने कौन-कौन हैं शामिल 

बड़ी खबर: सांकरा मोड़ के पास बाइक समेत जिंदा जला युवक

 Punjab National Bank ने मैनेजर और सीनियर मैनेजर के पद पर निकाली वैकेंसी, ऐसे करें अप्लाई

 

न्यूज़ बुलेटिन : देखें आज 8 सितम्बर की दिन भर की बड़ी खबरें

न्यूज़ बुलेटिन : देखें आज 8 सितम्बर की दिन भर की बड़ी खबरें

सम्बंधित न्यूज़ को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए हेड लाइन पर क्लिक करें....... 

BIG BREAKING : सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया चक्रवर्ती को NCB ने किया गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर 

पं रविशंकर विश्वविद्यालय ने फिर से बढ़ाई ऑनलाइन आवेदन की तिथि, जाने कब तक कर सकते है आवेदन

ब्रेकिंग: स्वास्थ्य कर्मचारियों-अधिकारियों के अवकाश रद्द, कलेक्टर ने जारी किया आदेश 

ब्रेकिंग : रायपुर के गोल बाजार में लगी आग मौके पर पंहुचा दमकल विभाग 

ब्रेकिंग : मंत्रालय में 22 कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिलने से मचा हडकंप, फिर भी काम-काज है जारी 

छत्तीसगढ़ IAS एसोसिएशन के अध्यक्ष सीके खेतान का ट्वीट, खेतान का नेताओं पर निशाना 

जनसंपर्क विभाग में कोरोना कहर जारी, विभागीय कामकाज प्रभावित 

कोरोना मृतकों के अंतिम संस्कार पर हंगामा, सड़क पर उतर कर लोगों ने किया जमकर प्रदर्शन 

हाथ-बाह पकड़ किया बेईज्जत करने का प्रयास, पास्को एक्ट में मामला दर्ज 

कोरोना कहर: होम आइसोलेशन के संबंध में आदेश जारी 

 

न्यूज़ बुलेटिन : देखें आज 7 सितम्बर की दिन भर की बड़ी खबरें

न्यूज़ बुलेटिन : देखें आज 7 सितम्बर की दिन भर की बड़ी खबरें

सम्बंधित न्यूज़ को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए हेड लाइन पर क्लिक करें........ 

अब रेलगाडिय़ों या स्टेशनों में भीख मांगना नहीं रहेगा अपराध, बीड़ी सिगरेट पीने पर भी नहीं भेजा जाएगा जेल

कोरोना से हुई IAS की मौत, 27 अगस्त को हुए थे अस्पताल में भर्ती 

शिक्षा नीति में सरकार का दखल कम से कम होना चाहिए: नरेंद्र मोदी 

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को मिली Y श्रेणी की सुरक्षा 

छतीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कोरोना पॉजिटिव, इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती 

 रायपुर के पुरानी बस्ती थाना अंतर्गत इस इलाके को किया गया कन्टेनमेंट जोन घोषित

राजधानी में फिर एक बार शादी का झांसा देकर युवक ने किया दुष्कर्म, मामला दर्ज 

कोरोना कहर छत्तीसगढ़ : प्रदेश के इस विश्वविद्यालय को कोरोना के चलते 7 दिनों के लिए किया गया बंद 

 BIG BREAKING : राजधानी के कबीर नगर थाने के 4 जवान निकले कोरोना संक्रमित, 2 दिन पहले हुई थी ASI की मौत 

BIG BREAKING : प्रदेश में एक और संसदीय सचिव निकले कोरोना संक्रमित, पढ़ें पूरी खबर 

बर्थडे पार्टी में घर बुलाकर दोस्त ने साथियों संग किया सामूहिक दुष्कर्म, जाने कहा की है घटना 

 न्यूज़ बुलेटिन : देखें आज 6 सितम्बर की दिन भर की बड़ी खबरें

न्यूज़ बुलेटिन : देखें आज 6 सितम्बर की दिन भर की बड़ी खबरें

सम्बंधित न्यूज़ को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए हेड लाइन पर क्लिक करें........

BIG BREAKING : राजधानी रायपुर में आज 3 बजे तक इन इलाकों से मिले इतने मरीज

BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ शासन का एक और विभाग हुआ 7 दिनों के लिए बंद, पढ़ें पूरी खबर 

 BIG BREAKING : मशहूर फिल्म अभिनेता अर्जुन कपूर भी हुए कोरोना संक्रमित, सोशल मीडिया में दी जानकारी

रायपुर का हलवाई लाइन 14 दिनों के लिए हुआ सील, कलेक्टर ने की कार्यवाही

Covid-19: राज्य शासन ने तय किये निजी अस्पताल के रेट, तीन श्रेणियों में बटे अस्पताल 

मुख्यमंत्री के साथ बैठक में हुआ निर्णय संक्रमण की स्थिति के अनुसार कंटेनमेंट जोन का निर्णय लेंगे कलेक्टर ,पढ़े पूरी खबर 

 राजधानी रायपुर का तेलीबांधा बना कोरोना हॉट स्पॉट, जाने और किन इलाकों से मिले मरीज

बड़ी खबर : विधायक ननकीराम कंवर सीएम हाउस के सामने 10 सितम्बर से बैठेंगे बेमुद्दत भूख हड़ताल पर, पढ़ें पूरी खबर 

 'रसोड़े में कौन था' के अंदाज में स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर कसा तंज, देखें वीडियो 

 आंगनबाड़ी खोलने सरकार ने जारी किया फरमान, भड़के बृजमोहन 

IPL 2020 के नए शेड्यूल का हुआ एलान, इन टीमो के बीच खेला जाएगा पहला मैच

BIS RECRUITMENT : भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) में विभिन्न पदों पर निकली बम्पर भर्ती, जाने कब है आवेदन करने की अंतिम तिथि 

न्यूज़ बुलेटिन : देखें आज 5 सितम्बर की दिन भर की बड़ी खबरें

न्यूज़ बुलेटिन : देखें आज 5 सितम्बर की दिन भर की बड़ी खबरें

सम्बंधित न्यूज़ को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए हेड लाइन पर क्लिक करें........ 

BIG BREAKING : आज रायपुर में 398 समेत प्रदेश से 1172 मरीज मिले, 14 की मृत्यु रिकॉर्ड 879 लोग हुए एक दिन में स्वस्थ 

यात्रीगण कृपया ध्यान देवें- 12 सितम्बर से शुरू होगी इन रुटो की ट्रेन 

 सावधान: अब इन कोरोना मरीजों पर सीधे होगी FIR, पढ़े पूरी खबर 

भीषण बस दुर्घटना: सीएम नवीन पटनायक ने जताया दुःख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख देने की घोषणा की 

होम आइसोलेशन के मरीजों के लिए 2500 रूपए में दस दिनों तक टेली परामर्श और वीडियो कॉल से चिकित्सा सलाह 

छतीसगढ़: 7 फर्जी नक्सली गिरफ्तार, बीज व्यापारी से मांग रहे थे 5 लाख की रकम 

राजधानी में बड़ा सड़क हादसा: बस और ट्रक की भिडंत में 7 मजदूरों की मौके पर मौत 

भाजपा ने पूछा : जब स्वास्थ्य मंत्री जानते थे कि प्रदेश में कोरोना का आँकड़ा 60 हज़ार तक पहुँचेगा तो वर्कप्लान बनाकर पर्याप्त तैयारी क्यों नहीं की? 

IBPS Clerk Notification: आईबीपीएस क्लर्क भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 1500 से अधिक पदों के लिए करें ऑनलाइन अप्लाई

कोविड-19 के संदिग्ध मरीज की मृत्यु होने पर सैंपल लेकर कोविड पाजिटिव मरीज की तरह ही करना होगा प्रबंधन और अंतिम संस्कार 

न्यूज़ बुलेटिन : देखें आज 4 सितम्बर की दिन भर की बड़ी खबरें

न्यूज़ बुलेटिन : देखें आज 4 सितम्बर की दिन भर की बड़ी खबरें

सम्बंधित न्यूज़ को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए हेड लाइन पर क्लिक करें........

BIG BREAKING : रायपुर में 567 समेत प्रदेश में 1688 मरीज, 19 की मृत्यु 

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ कांग्रेस के एक और विधायक समेत कार्यकर्ता हुए कोरोना संक्रमित 

बड़ी खबर : राजधानी में नामी लैब से कोरोना की फेक नेगेटिव रिपोर्ट देने का हुआ खुलासा, डॉक्टर समेत 2 गिरफ्तार, जाने कहा कि है यह खबर 

बड़ी खबर : पटाखे बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 7 लोगों की हुई मौत, जाने कहा की है यह खबर 

आपसी अनबन में पति ने अपनी ही पत्नी का अश्लील वीडियो कर दिया वायरल 

अब भिलाई सेक्टर 9 में भी कोरोना मरीजों का इलाज, गंभीर मरीजों को मिल सकेगी आइसीयू की सुविधा

राजधानी रायपुर के वालफोर्ट सिटी में कोरोना मरीज मिलने के बाद इलाका हुआ कन्टेनमेंट जोन घोषित

राजधानी रायपुर में कोरोना संक्रमित के अंतिम संस्कार में शामिल हुए 100 से भी ज्यादा लोग, सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियाँ 

महाराष्ट्र के गृहमंत्री और संजय राउत के बयान के बाद कंगना रनौत ने डंके की चोट पे कहा, हॉ मैं मराठा हूँ ,उखाड़ो मेरा क्या उखाड़ोगे? 

IPL 2020: CSK को लगा दूसरा बड़ा झटका, रैना के बाद ये बड़ा खिलाडी भी हटा 

PUBG की टक्कर में अक्षय कुमार ला रहे हैं ऐक्श्न गेम FAU-G 

 

शिक्षक दिवस पर विशेष: कभी पेट में चिकोटी तो कभी कान उमेठते मास्साब, आप हैं तभी हम हैं- मनोज कुमार

शिक्षक दिवस पर विशेष: कभी पेट में चिकोटी तो कभी कान उमेठते मास्साब, आप हैं तभी हम हैं- मनोज कुमार

कहते हैं कि संकट में ही व्यक्ति की पहचान होती है और आप इस बात पर यकीन करते हैं तो आपको इस बात पर भी यकिन करना होगा कि हर बुरे समय में, हर बुरे दौर में शिक्षक ही समाज को रोशनी देने वाला होता है. भारतीय समाज में आज भी शिक्षक का अर्थ मास्साब, गुरूजी से लगाया जाता है. ये वो शिल्पकार हैं जो अगढ़ मिट्टी को आकार देते हैं. उन्हें उसका महत्व बताते हैं और छोटे-छोटे सबक से उनका जीवन संवारते हैं. मास्साब कहें, गुरूजी या कहें शिक्षक तो ये वो शिल्पकार हैं जो स्कूल में अपना कर्तव्य पूरा करते हैं. शिक्षा की सारी धुरी इन्हीं के आसपास घूमती है. शिक्षक की क्या भूमिका होती है, यह कोरोना के महासंकट के दौर में देखने को मिला. एकाध मिसाल तो इसका उल्लेख किया जाए. यहां तो असंख्य मिसाल है जिसका उल्लेख किसी छोटे से लेख में करना संभव नहीं होगा. अखबारों में छप रही खबरों से पता चलता है कि कोरोना की बीमारी की चिंता किए बिना कहीं शिक्षक मोहल्ले में कक्षा लगाकर पढ़ा रहे हैं तो कहीं रेडियो के माध्यम से बच्चों को अक्षर ज्ञान करा रहे हैं. शिक्षा से बच्चे वंचित ना रह जाए, यह शिक्षकों का मिशन है और वे इस बात से तसल्ली पा रहे हैं कि जो कुछ संभव हो रहा है, वह करने की कोशिश कर रहे हैं. आज शिक्षक दिवस के अवसर पर डॉ. सर्वपल्लीराधाकृष्णन का स्मरण करना हमारा दायित्व है तो जो लोग डॉ. राधाकृष्णन के रास्ते पर चलकर समाज में शिक्षा का उजियारा फैला रहे हैं, उन्हें याद करना भी जरूरी हो जाता है.


मैं-आप सब कभी अपने छोटे बच्चे की तरह स्कूल जाया करते थे. आज हम किसी बच्चे के पालक हैं तब कोई हमारा पालक हुआ करते थे. तब और अब में फर्क इतना है कि मास्साब, गुरूजी के हाथों में अनुशासन का डंडा हुआ करता था और आज कानून का डंडा है जो अनुशासन पर भारी पड़ रहा है. सबक याद ना रख पाने के कारण आप और हमारे पेट में मास्साब जो चिकोटी काटते थे, उसका दर्द आज भी कहीं उठ जाता है. इस दर्द में तकलीफ नहीं, मिठास है कि मास्साब यह सजा नहीं देते तो हम सबक याद भी नहीं कर पाते. कोई डॉक्टर बन गया, कोई ऑफिसर बन गया, कोई पत्रकार लेखक बना तो किसी ने राजनीति की राह पकड़ी और कामयाब हुए तो मास्साब की वजह से. ये वो मनीषी लोग थे जिन्हें परिवार चलाने लायक तब पेटभर वेतन भी नसीब नहीं हुआ करता था. घर बदहाली में होता था लेकिन माथे पर कभी शिकन नहीं दिखी. समय के पाबंद मास्साब स्कूल में आते थे और जाने के भी पाबंद थे. समय नहीं, अपने काम के. बच्चे शिक्षित हों, होशियार बनें, भाषा की तमीज हो, आदि-इत्यादि उनकी चिंता होती थी. सबसे बड़ी चिंता बच्चों में नैतिक व्यवहार का विस्तार हो. मास्साब यह साहस इसलिए कर पाते थे कि बच्चों के माता-पिता यह मानकर चलते थे कि उनके बच्चे की कुटाई हुई है तो जरूर बच्चे ने गलती की होगी. बच्चे ने गलती से मास्साब की शिकायत की तो पिता शिकायत सुनने के बजाय उल्टे जूते से उसका समाधान करते थे. यही नहीं, पालकों को पता होता था कि मामूली तनख्वाह मेें मास्साब के परिवार का बसर नहीं होता है तो हर कोई अपने सामथ्र्य के अनुरूप साग-भागी, राशन दे आते थे. यह रिश्वत नहीं होता था बल्कि गुरु ऋण से उऋण होने का एक छोटा सी दान परम्परा थी.


आज जब हम शिक्षक दिवस मनाने जा रहे हैं तो यह सबकुछ औपचारिक सा लगता है. शिक्षा और शिक्षक दोनों बदल गए हैं. हालांकि यह अधूरा सच है लेकिन सच तो है. सुरसा के मुंह की तरह निजी स्कूलों ने शिक्षा का घोर व्यवसायिकरण किया है. कोरोना काल में बच्चों से फीस लेने के लिए अदालत में मामले चल रहे हैं. यह एक जीवंत उदाहरण है. वहीं सरकारी स्कूल की हालत भी वैसी ही है लेकिन वहां कोई शोरगुल नहीं है. जो शिक्षक कोरोना में भी अपने विद्यार्थियों की चिंता में नवाचार करने में जुटे हुए हैं, उनमें ज्यादतर सरकारी स्कूल के मास्साब हैं. सर और मैडम तो ऑनलाईन क्लास में बिजी हैं. नवाचार का वक्त उनका स्कूल प्रबंधन देता ही नहीं है. इन हालात में शिक्षक दिवस महज औपचारिक लगता है. अखबारों में खबरें हैं कि सरकारी स्कूल के शिक्षकों को तीन-तीन महीने से तनख्वाह नहीं बट पायी है और हैरान परेशान शिक्षक जान देने में पर उतारू हैं. एक-दो ऐसी दुखद घटना की खबर भी पढऩे को मिली है. समाज को शिक्षा से रौशन करने वाले मास्साब के सामने आत्महत्या का विकल्प शेष हो तो शिक्षक दिवस औपचारिक सा ही हो जाता है. निजी स्कूलों में भी बहुतेरे शिक्षक ऐसे हैं जो नवाचार करना चाहते हैं और कुछेक कर भी रहे हैं लेकिन कानून का डंडा उन्हें रोकता है. स्टूडेंट को सजा नहीं दे सकते हैं क्योंकि शिकायत मिलने पर शिक्षक की नौकरी जा सकती है और कहीं तो सजा भी हो सकती है. स्कूल प्रबंधन झमेला नहीं चाहता है इसलिए वह पाठ्यक्रम पूरा करने पर जोर देता है और इससे आगे बढक़र वह स्टूडेंट को सेलिब्रेटी बनाने में आमादा रहता है. साल भर निजी स्कूलों में पढ़ाई से ज्यादा प्रोग्राम का आयोजन होता है. नाच-गाने से लेकर फैशन और जाने क्या-क्या. इसे स्टूडेंट की प्रतिभा संवारने की बात कही जाती है जबकि सरकारी स्कूल के मास्साब कहते हैं हम तो ठोंक-पीटकर छोड़ देते हैं, फिर वह कलेक्टर बने, या एसपी. लेकिन बनेगा जरूर. यह विश्वास मास्साब की पूंजी है.


हाल में देश के राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविद अपने गुरु का सार्वजनिक रूप से चरणवंदन करते हुए दिखते हैं तो भरोसा हो जाता है कि अभी शिक्षा में पूरी तरह अंधियारा नहीं आया है. अभी शेष है बहुत कुछ. अभी उम्मीद बाकी है. एक राधाकृष्णन जैसी राष्ट्रपति के स्मरण में शिक्षक दिवस की परम्परा की नींव रखी गई तो एक दूसरे राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविद शिक्षकों के लिए मिसाल हैं और चरितार्थ करते हैं जब कहा जाता है-‘गुरु गोविंद दोऊ खड़े, काके लागू पायं’। यह बात हम सब जानते हैं कि गोविंद से बड़े गुरु होते हैं और इस परम्परा को राष्ट्रपति महोदय निभाते हैं और लोगों को संदेश देते हैं. ये वो उदाहरण है जिससे हमारी भारतीय संस्कृति की श्रीवृद्धि होती है. हम अपने आपको दुनिया में इसलिए श्रेष्ठ नहीं कहते हैं कि हमने तरक्की कर ली बल्कि हम इसलिए श्रेष्ठ कहते हैं कि परम्परा को सहेजा है. संजोया है, उसे आगे बढ़ाया है. एक शिक्षक से ज्यादा सहिष्णु इस संसार में कोई नहीं होता है. उसका विद्यार्थी जब पाठ पढक़र श्रेष्ठ और समर्थ लोगों की पंक्ति में जब खड़ा होता है तो सबसे ज्यादा खुश, सबसे ज्यादा गौरवांवित एक शिक्षक होता है. जब राष्ट्रपति महोदय अपने शिक्षक के चरण-स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं तो शिक्षक के चेहरे पर जो सुकून और संतोष का भाव दिखता है, वही उस शिक्षक की कामयाबी है. शिक्षा का जिस तरह से निजीकरण और व्यवसायिक चरित्र सामने आ रहा है, वह दुखद है लेकिन उल्लेखित प्रसंग इस बात की आश्वस्ति हैं कि यह रोशनी मंद हो सकती है लेकिन बुझेगी नहीं, और जब समाज को जरूरत होगी तब पूरे ताब के साथ शिक्षाजगत रोशन हो जाएगा. सभी शिक्षकगणों को इस महिमा दिवस अर्थात शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं. आप हैं तो हम हैं.
 

शिक्षक दिवस किस देश में कब मनाया जाता है, चुनींदा देशों की सूची

शिक्षक दिवस किस देश में कब मनाया जाता है, चुनींदा देशों की सूची

डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन एक विद्वान शिक्षक थे। उन्होंने अपने जीवन के अमूल्य 40 वर्ष एक शिक्षक के रूप में इस देश के भविष्य को संवारने में अपना योगदान दिया। उनका जन्म दिनांक 5 सितंबर 1888 को तमिलनाडु के एक छोटे से गांव तिरुतनी में हुआ था।

उनके उप राष्ट्रपति बनने के बाद उनके मित्रों और कुछ छात्रों ने उनका जन्मदिन मनाने की इच्छा व्यक्त की। डॉ.
राधाकृष्णन का कहना था कि उनके जन्म दिन को शिक्षक दिवस में रूप में मनाया जाएगा तो उन्हें बहुत गर्व होगा। शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए हर वर्ष उनके जन्म दिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाने लगा।

शिक्षक दिवस भारत के साथ अन्य देशों में भी मनाया जाता है। सभी देशों में अलग-अलग दिन मनाया जाता है शिक्षक दिवस। भारत में शिक्षक 5 सितंबर को मनाया जाता है। विश्व शिक्षक दिवस दिनांक 5 अक्टूबर को मनाया जाता है

विश्व के कुछ देशों में शिक्षकों (गुरुओं) को विशेष सम्मान देने के लिए शिक्षक दिवस का आयोजन किया जाता है। कुछ देशों में छुट्टी रहती है जबकि कुछ देश इस दिन कार्य करते हुए मनाते हैं।

ओमान, सीरिया, मिश्र, लीबिया, कतर, बहरीन, संयुक्त अरब अमीरात, यमन, टुनिशिया, जार्डन, सउदी अरब, अल्जीरिया, मोरक्को और अन्य इस्लामी देशों में 28 फरवरी को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है।

अर्जेन्टीना-11 सितम्बर
अल्बानिया-7 मार्च
ऑस्ट्रेलिया-अक्टूबर मास का अंतिम शुक्रवार
ब्राज़ील- 5 अक्टूबर
चिली- 16 अक्टूबर
चीन- 10 सितम्बर
चेक गणराज्य-28 मार्च
इक्वाडोर- 13 अप्रैल
अल साल्वाडोर- 22 जून
हांग कांग- 12 सितम्बर
हंगरी- जून का पहला शनिवार
इंडोनेशिया- 25 नवम्बर
ईरान-2 मई
मलेशिया- 16 मई
मेक्सिको- 15 मई
मंगोलिया- फ़रवरी का पहला सप्ताहांत
पाकिस्तान-5 अक्टूबर
पेरू- 6 जुलाई
फ़िलीपीन्स- 5 अक्टूबर

 

न्यूज़ बुलेटिन : देखें आज 3 सितम्बर की दिन भर की बड़ी खबरें

न्यूज़ बुलेटिन : देखें आज 3 सितम्बर की दिन भर की बड़ी खबरें

सम्बंधित न्यूज़ को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए हेड लाइन पर क्लिक करें........

 बड़ी खबर: प्रदेश में आज 837 मरीजो की हुई पहचान, रायपुर से 300 समेत इन बाकी इन जिलो से 

BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ शासन के इस विभाग को किया गया अब 48 घंटे के लिए बंद, देखें आदेश

BIG BREAKING : प्रधानमंत्री मोदी का निजी ट्विटर अकॉउंट हुआ हैक, हैकर ने की इसकी मांग 

बड़ी खबर : जनसंपर्क विभाग के अधिकारी-कर्मचारी सहित उनके परिवार तक पहुंचा कोरोना, मचा हड़कंप 

छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ता की अर्थी को दिया कंधा, पढ़ें पूरी खबर 

 पति द्वारा चरित्र पर संदेह करने पर पत्नी ने लगाई फांसी, पति के खिलाफ मामला दर्ज 

रायपुर में देवेन्द्र नगर, शंकर नगर बना हॉटस्पॉट, देखें और कहां-कहां से मिले है मरीज 

BREAKING : राजधानी रायपुर में सैलून दुकानों के खुलने के समय में हुआ बदलाव, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

कलेक्टर भारतीदासन ने कहा राजधानी में नहीं लगेगा लॉक डाउन, सोशल मीडिया में वायरल राजधानी के लॉक डाउन की खबर अफवाह 

रायपुर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष चयन के लिए रायशुमारी मीटिंग, इन नामों का बना पैनल 

प्रदेश एनएसयूआई में सोशल मीडिया टीम की हुई नई नियुक्ति, जानिये किसे क्या मिला पद 

 

 न्यूज़ बुलेटिन : देखें आज 2 सितम्बर की दिन भर की बड़ी खबरें

न्यूज़ बुलेटिन : देखें आज 2 सितम्बर की दिन भर की बड़ी खबरें

सम्बंधित न्यूज़ को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए हेड लाइन पर क्लिक करें........

BIG BREAKING : प्रदेश में कोरोना का कहर रायपुर से 674 समेत प्रदेश से 1916 मरीज, 12 की मृत्यु 653 हुए स्वस्थ 

BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ के इस जिले में एक सप्ताह का पूर्ण लॉकडाउन कलेक्टर ने जारी किया आदेश 

 BIG BREAKING: PUBG समेत 118 मोबाइल ऐप्स बैन, केंद्र सरकार का एक और अहम फैसला 

रायपुर के अस्थायी कोविड अस्पताल में हुआ जमकर नाच गाना, वीडियो हुआ वायरल 

कोरोना कहर: राजधानी में संसदीय सचिव, एएसपी हुए संक्रमित, ट्वीट कर दी जानकारी 

बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ शासन का नगरीय प्रशासन विभाग भी कल से दो दिनों के लिए बंद , देखे आदेश 

BIG BREAKING : निगम में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व महापौर शोभा सोनी का कोरोना से निधन, एम्स में चल रहा था इलाज 

बड़ी खबर रायपुर: युवक ने की चौथी मंजिल से कुदकर आत्महत्या, युवक की रिपोर्ट आई थी कोरोना पॉजिटिव

पुलिस विभाग में हुई बड़ी फेरबदल : डीजीपी ने जारी किया 19 SI का स्थानांतरण आदेश, देखें आदेश

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: इस स्पा सेंटर में मास्क पहनकर चलाया जा रहा था सेक्स रैकेट का धंदा 

 
न्यूज़ बुलेटिन : देखें आज 1 सितम्बर की दिन भर की बड़ी खबरें

न्यूज़ बुलेटिन : देखें आज 1 सितम्बर की दिन भर की बड़ी खबरें

सम्बंधित न्यूज़ को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए हेड लाइन पर क्लिक करें........ 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 न्यूज़ बुलेटिन : देखें आज 31 अगस्त की दिन भर की बड़ी खबरें

न्यूज़ बुलेटिन : देखें आज 31 अगस्त की दिन भर की बड़ी खबरें

सम्बंधित न्यूज़ को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए हेड लाइन पर क्लिक करें........ 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 न्यूज़ बुलेटिन : देखें आज 30 अगस्त की दिन भर की बड़ी खबरें

न्यूज़ बुलेटिन : देखें आज 30 अगस्त की दिन भर की बड़ी खबरें

सम्बंधित न्यूज़ को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए हेड लाइन पर क्लिक करें........ 

BIG BREAKING : प्रदेश में आज रायपुर से 518 समेत कुल 1115 मरीजो कि हुई पहचान, 485 हुए स्वस्थ 7 की मृत्यु 

बड़ी खबर : स्वर कोकिला लता मंगेशकर की बिल्डिंग हुई सील, जाने क्या है वजह

बड़ी खबर : प्रधानमंत्री मोदी ने चीन को फिर दिया बड़ा झटका, मन की बात में स्वदेशी खिलौने के कारोबार बढ़ाने की अपील की 

कोरोना से मृत व्यक्ति के अंतिम संस्कार को लेकर लोगों ने किया विरोध 

बड़ी खबर : मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों को JEE और NEET में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्रों तक ले जाने और वापस लाने हेतु निःशुल्क परिवहन की व्यवस्था करने के दिए निर्देश 

BIG BREAKING : सीएम भूपेश बघेल के ओएसडी और पीएसओ निकले कोरोना संक्रमित, सीएम ने ट्विट कर दी जानकारी

 राजधानी रायपुर में कल इन जगहों से मिले कोरोना संक्रमित मरीज, देखें पूरी लिस्ट

रेप के आरोपी पूर्व डीएमई डॉ. आदिले का खुला एक और बड़ा राज, जाने क्या है पूरी खबर 

अलग रहने की बात को लेकर पत्नी की पिटाई, पति के खिलाफ मामला दर्ज, पढ़ें पूरी खबर 

 देश में अब तक इन नेताओं, मुख्यमंत्रियों और मंत्रियों को हुआ कोरोना, पढ़ें ये खास रिपोर्ट 

कौन बनेगा करोड़पति के सीजन 12 का धमाकेदार प्रोमो रिलीज, यहां देखिए 

Oil India Recruitment: आयल इंडिया लिमिटेड में ऑपरेटर्स की भर्ती, ऐसे करें अप्लाई 

 न्यूज़ बुलेटिन : देखें आज 29 अगस्त की दिन भर की बड़ी खबरें

न्यूज़ बुलेटिन : देखें आज 29 अगस्त की दिन भर की बड़ी खबरें

सम्बंधित न्यूज़ को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए हेड लाइन पर क्लिक करें........ 

BIG BREAKING : प्रदेश में आज फिर कोरोना मरीजो की संख्या एक हजार के पार 8 की मृत्यु, रायपुर से 401 समेत बाकी इन जिलो से 

Unlock 4 Guidelines: केंद्र सरकार ने जारी की गाइडलाइंस, 7 सितंबर से शुरू होंगी मेट्रो सेवाएं

ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ कांग्रेस के ये विधायक हुए कोरोना संक्रमित 

अब शहर में सिर्फ 3 बजे तक ही खुली रहेंगी दुकानें, जारी हुआ आदेश 

 गणपति विसर्जन अनंत चतुर्दशी के दिन, खारून में निर्मित जलकुंड में ही होगा गणपति का विसर्जन 

राजधानी मे फिर हुई चाकू-बाजी, गणेश पंडाल में नाचने से मना करने पर चाकू से वार 

राजधानी का चौबे कॉलोनी बना कोरोना हॉटस्पॉट, कल शाम इन इलाको से मिले इतने मरीज 

इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में शॉट सर्किट से लगी भीषण आग, जाने कहा कि है घटना 

मंत्रालय में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक, कोरोना मरीज मिलने के बाद सरकार ने जारी किया आदेश 

जीएसटी पर मोदी सरकार की कलई खुल गई है, राज्यों पर बोझ डालने का षडयंत्र रचा जा रहा है: सिंहदेव