BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

यहाँ हुआ फिर से कक्षा पहली से आठवीं के लिए दूरदर्शन और रेडियो पर शैक्षणिक कार्यक्रम प्रारंभ

यहाँ हुआ फिर से कक्षा पहली से आठवीं के लिए दूरदर्शन और रेडियो पर शैक्षणिक कार्यक्रम प्रारंभ
Share

शिवपुरी | स्कूल शिक्षा विभाग कक्षा पहली से आठवीं के विद्यार्थियों के लिए एक अप्रैल से पूर्वानुसार ही दूरदर्शन और रेडियो पर शैक्षणिक कार्यक्रम का प्रसारण करेंगा। यह शैक्षणिक गतिविधियाँ रेडियो पर प्रात: 10 से 11 और सांय 5 बजे से 5.30 बजे तक एवं दूरदर्शन पर दोपहर 12 बजे से 01.30 बजे तक संचालित की जाएंगी।

दूरदर्शन पर कक्षा छठवीं से आठवीं के लिए विज्ञान, गणित एवं सामाजिक विज्ञान में विषय आधारित शिक्षण कार्यक्रम का प्रसारण किया जाएगा। इसी प्रकार रेडियो पर कक्षा पहली से आठवीं के लिए पाठ्यपुस्तक आधारित हिंदी, गणित, अंग्रेजी विषयों में और सांयकालीन प्रसारण में खेल, योग, कला, म्यूजिक, यातायात नियम जैसे विषयों पर कार्यक्रम प्रसारित किए जाएंगे। सभी जिलों के कलेक्टर्स को उक्त संबंध में शैक्षणिक गतिविधियां प्रारंभ करने के लिए समुचित निर्देश जारी करने हेतु कहा गया है। उल्लेखनीय है कि  (डिजिटल लर्निंग एन्हांसमेंट प्रोग्राम) के अंतर्गत कक्षा पहली, दूसरी के पाठ्यपुस्तक आधारित वीडियो तथा कक्षा तीसरी से आठवीं के लिए दक्षता उन्नयन गतिविधि आधारित वीडियो प्रतिदिन व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से शिक्षकों, पालकों और विद्यार्थियों को उपलब्ध कराए जाएंगे। शिक्षकों के द्वारा इन वीडियो पर क्विज, प्रश्न आदि से सीखे गए विषयों के आधार पर विद्यार्थियों का मूल्यांकन किया जाएगा। कोविड 19 वायरस की वर्तमान परिस्थितियों और विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर नवीन शैक्षणिक सत्र  2021.22 में कक्षाओं का ऑनलाइन संचालन किया जाएगा। सत्र  2020-21 में कोविड-19 के कारण कक्षा पहली से आठवीं के विद्यार्थियों के लिए नियमित कक्षाओं का संचालन नहीं हो सका है। इस कारण संपूर्ण सत्र में शैक्षणिक गतिविधियों को रेडियो स्कूल, डिजीलैप और दूरदर्शन के माध्यम से आयोजित करके शिक्षण प्रक्रिया जारी रखी गई है। संपूर्ण सत्र को हमारा घर.हमारा विद्यालय की अवधारणा पर पालकों एवं शिक्षकों के सहयोग से शिक्षण प्रक्रिया सुचारू रखने के प्रयास किए गए हैं।
 

Share

Leave a Reply