नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

भीषण सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत: डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी तरफ ट्रॉला से जा टकराई स्कॉर्पियो

  भीषण सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत: डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी तरफ ट्रॉला से जा टकराई स्कॉर्पियो
Share

आगरा। थाना एत्माद्दौला क्षेत्र स्थित मंडी समिति के सामने आज सुबह भीषण सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। हादसा मंडी समिति के सामने हुआ। 

एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि टूंडला की ओर से झारखंड नंबर की स्कॉर्पियो गाड़ी मथुरा जा रही थी। अचानक स्कॉर्पियो डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी तरफ जा घुसी। 

रामबाग की ओर से सामने से ट्रॉला आ रहा था। स्कॉर्पियो ट्रॉला से जा टकराई। हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

मृतकों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। हादसा स्कॉर्पियो के चालक को झपकी आने की वजह से बताया जा रहा है। सभी मृतक बिहार के रहने वाले बताए गए हैं।
 

Share

Leave a Reply