BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

वडोदरा में मिले एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस, क्या महाराष्ट्र में सरकार बनाने की तैयारी में है भाजपा!

वडोदरा में मिले एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस, क्या महाराष्ट्र में सरकार बनाने की तैयारी में है भाजपा!
Share

शिवसेना के बागी नेताओं के लीडर और विधायक एकनाथ शिंदे और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस के बीच शुक्रवार रात मुलाकात हुई है। सूत्रों के हवाले से यह भी जानकारी मिली है कि अमित शाह भी उस वक्त वडोदरा में थे। हालांकि अभी यह कह पाना मुश्किल है कि अमित शाह भी इस मुलाकात में शामिल थे या नहींइस जानकारी के सामने आते ही यह चर्चाएं तेज हो गई हैं कि शिवसेना से बगावत करने के बाद शिंदे क्या जल्द ही भाजपा को अपने समर्थन का ऐलान कर सकते हैं? दोनों के बीच क्या खिचड़ी पक रही है? सूत्र बता रहे हैं कि इस घटनाक्रम के सामने आने के बाद महाराष्ट्र में भाजपा ने शिंदे गुट के साथ सरकार बनाने की तैयारी तेज कर दी है।

सूत्रों से जानकारी मिली है कि असम के गुवाहाटी में शिवसेना के 38 बागी विधायकों के साथ डेरा जमाए एकनाथ शिंदे ने गुजरात जाकर वडोदरा में भाजपा नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की है। ऐसी जानकारी सामने आई है कि मुलाकात के लिए रात साढ़े 10 बजे देवेंद्र फडणवीस मुंबई से निकले थे। 

चार्टर प्लेन से पहुंचे थे दोनों नेता
सूत्रों के जानकारी मिली है कि दोनों नेता चार्टर प्लेन से वडोदरा पहुंचे थे। एकनाथ शिंदे गुवाहाटी से वडोदरा के लिए निकले। जबकि फडणवीस मुंबई से रात साढ़े दस बजे निकले। दोनों नेताओं के बीच देर रात दो बजे मुलाकात हुई थी। ये भी जानकारी सामने आ रही है कि दोनों नेताओं के बीच करीब दो घंटे बातचीत हुई। क्या बात हुई, हालांकि इसका खुलासा नहीं हो पाया है।

उद्धव ठाकरे भी ऐक्शन लेने की तैयारी में
उधर, शिवसेना भी शिंदे गुट पर ऐक्शन लेने की तैयारी कर चुकी है। शिंदे समेत 16 बागी विधायकों की सदस्यता रद्द करने के लिए डिप्टी स्पीकर ने शिवसेना का अनुरोध स्वीकार किया और शिंदे गुट को नोटिस जारी करते हुए जवाब दाखिल करने के लिए सोमवार तक का समय दिया है।

सोर्स: हिंदुस्तान लाइव न्यूज़


Share

Leave a Reply