BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

एकता कपूर ने एक बार फिर महिलाओं के मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखी, जाने क्या कहा

एकता कपूर ने एक बार फिर महिलाओं के मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखी, जाने क्या कहा
Share

बॉलीवुड और टीवी जगत में कंटेंट क्रिएटर के तौर पर पहचान बना चुकी एकता कपूर ने एक बार फिर महिलाओं के मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखी है. टीवी क्वीन एकता कपूर का कहना है कि ज्यादातर देशों में, महिला की सेक्सुअलिटी को पाप माना जाता है. उन्होंने कहा कि ‘लिपस्टिक अंडर माय बुर्का’, ‘द डर्टी पिक्चर’, ‘डॉली किटी’ और ‘वो चमकते सितारे’ जैसी सशक्त महिला केंद्रित कहानियों को आगे बढ़ाने के लिए उनका ये सचेत फैसला है.

एकता कपूर ने महिलाओं के मुद्दे पर दी राय
वह कहती हैं कि, “अधिकांश देशों में, एक महिला की कामुकता को पाप माना जाता है. यह एक बड़ी समस्या है और मुझे कई बार कहा गया था कि मैं भी अपने टीवी सीरियल में महिलाओं को साड़ी और सिंदूर लगाए हुए दिखाकर इस का बड़ा हिस्सा रही हूं. हालांकि मैं देश में महिलाओं के विकास को देखकर काफी हैरान भी हूं. मैं लोगों की इस बात पर ऐतराज करती हूं क्योंकि साड़ी या स्विमसूट पहनना एक महिला की खुद की मर्जी है.”

महिलाएं खुद की च्वाइस से अच्छी या बुरी नहीं बनती हैं
वह आगे कहती हैं कि उन्होंने "रूढ़िवादी महिलाओं" की कई कहानियों को "घरेलू मुद्दों" के साथ दिखाया है, और अब उन महिलाओं की कहानियों को बताने का समय है जिनके पास "अन्य मुद्दे" हैं. वह कहती है कि हर महिला के पास उनकी लाइक के अलग-अलग स्टेज पर च्वाइस रही हैं और यह उनकी पसंद है. वे अपनी खुद की च्वाइस से अच्छी या बुरी नहीं बनती हैं.

टीवी क्वीन हैं एकता कपूर
बता दें कि एकता कपूर बालाजी टेलीफिल्म्स की ज्वाइंट मैनेजिंग डायरेक्टर हैं. 26 साल की उम्र में ही वह प्रोड्यूसर बन गई थी. उन्होंने पहली फिल्म क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता को प्रोड्यूस किया. हाल ही में उनकी प्रोड्यूस किया हुआ वेब शो मेंटलहूड भी रिलीज हुआ, जिसमें करिश्मा कपूर लीड रोल में थी. वह टीवी की क्वीन मानी जाती है. उनके सीरियल छोटे पर्दे पर काफी हिट रहते हैं. फिलहाल एकता कपूर के कई शो और वेब सीरिज आने वाली हैं.


Share

Leave a Reply