मोटरसाइकिल के पीछे बैठे बुजुर्ग की गिरने से इलाज के दौरान मौत, 304 ए के तहत मामला दर्ज
रायपुर। तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के पीछे बैठे बुजुर्ग की गिरने से मौत हो जाने पर पुलिस ने मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ धारा 304 ए के तहत अपराध दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार निवासी पडकोट थाना जोक जिला नवापारा ओडिशा निवासी लखनलाल 64 वर्ष पिता नाथुराम देवांगन मोटरसाइकिल क्रमांक ओआर 26 ए 2190 के चालक भानुप्रताप 42 वर्ष पिता भनतराम देवांगन निवासी जोंक नवापारा के साथ मृतक मोटरसाइकिल के पीछे बैठकर आ रहा था, तेज रफ्तार गति से मोटरसाइकिल चलाने के चलते मृतक ग्राम तुलसी तिल्दा नेवरा के पास मोटरसाइकिल से 25 अगस्त को गिर गया जिसके चलते इलाज के लिए मिशन अस्पताल तिल्दा में भर्ती किया गया था जहां इलाज के दौरान 26 अगस्त को मौत हो जाने पर पुलिस ने जांच के बाद मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।







.jpeg)












